{"_id":"5bae9088867a557ffc6bfd64","slug":"15381669025400-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 साधुओं को नपुंसक बनाने के केस की हुई कोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 साधुओं को नपुंसक बनाने के केस की हुई कोर्ट में सुनवाई
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
नोएडा रोहतक के लिए भी
400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में हंसराज के बयान कलमबद्ध
- राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुआ पेश
- अन्य आरोपी प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में हुए हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा में 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ, जबकि दो आरोपी प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। सुनवाई शनिवार को भी होगी।
कोर्ट में गवाह हंसराज के बयान दर्ज किए गए। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से एक याचिका भी लगाई गई ।इसमें एक और अन्य गवाह के बयान दर्ज करवाने की मांग की गई। इसके बाद गवाह हंसराज और अन्य गवाहों के बयानों का क्रॉस एग्जामिनेशन होगा। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से लगाई गई इस याचिका पर दोनों पक्षों के वकीलों में बहस भी पूरी हो गई है। अब इस याचिका पर कोर्ट अपना फैसला शनिवार 29 सितंबर को सुनाएगी।
आपको बता दें कि कोर्ट द्वारा तीनों आरोपियों पर धारा 326,417,506,120-बी आईपीसी के तहत आरोप तय किए जा चुके हैं। साथ ही आरोपियों पर तय किए गए आरोपों की एक कॉपी भी आरोपियों को दी जा चुकी है। अब तीनों आरोपियों पर उक्त धारा के तहत मामला कोर्ट में चल रहा है।