{"_id":"5ba94abf867a557ead23ead8","slug":"1537821355272-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जीवन हुआ मुश्किल, सोमवार दर्जनभर मार्ग हुए अवरूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जीवन हुआ मुश्किल, सोमवार दर्जनभर मार्ग हुए अवरूध
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों से मलबा गिरने पर रास्ते हुए बंद
मोरनी। उत्तर भारत समेत मोरनी में पिछले लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश ने इलाके के लोगों का जन जीवन काफी अस्त व्यस्त करने का काम किया है। सोमवार की बारिश से इलाके के विभिन्न मार्गों पर पहाड़ों का भारी मलबा गिरने से जहां दर्जनभर जगहों से मार्ग घंटो अवरुद्ध रहे। वहीं मार्ग बंद होने का सबसे अधिक असर इलाके की बस सेवाओं पर देखने को मिला। पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण बस सेवा लोकल रूट पर काफी समय तक बंद रहने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों के कच्चे मकानों को भी काफी क्षति पहुंची है जिनकी मरम्मत करवाने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। इसके साथ ही एकाध जगहों पर लोक निर्माण विभाग की ओर से हाल के दिनों में लगाई गई बचाव दीवारों के गिरने से भी उनके पास बने मकानों को नुकसान पहुंचा है।