{"_id":"5b7c739c42c79246773ea5a3","slug":"153488270613-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने पेड़ों के गिरने की वजह जानने के लिए पहुंची एफआरआई की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने पेड़ों के गिरने की वजह जानने के लिए पहुंची एफआरआई की टीम
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने पेड़ों के गिरने की वजह जानने पहुंची एफआरआई की टीम
- क्यों खोखले हो रहे हैं पेड़, रिपोर्ट पर निगम करेगा पेड़ों के संरक्षण की दिशा में पहल
- कमजोर जड़े, फुटपाथ के इर्द-गिर्द पानी और पर्याप्त मिट्टी न होने सहित पेड़ों के गिरने के कई अन्य कारण बताए
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के पुराने पेड़ों को संजोये रखने के लिए नगर निगम की ओर से देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) की टीम ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों का मुआयना किया। तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर निगम पेड़ों को संजोये रखने के लिहाज से पहल करेगी। दौरे के दौरान टीम के सदस्य सेक्टर-14, 15, 18 सहित अन्य सेक्टरों में भी पहुंची। इस दौरान पेड़ों के खोखला होने, जड़ें कमजोर होने सहित पेड़ों में कीड़े लगने की समस्याएं सामने आईं। सभी पहलुओं के अध्ययन के बाद टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिस आधार पर नगर निगम इस दिशा में पहल करेगी।
पुराने पेड़ों के गिरने की लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए निगम ने इस मामले में एफआरआई को पत्र लिखकर अध्ययन के लिए आग्रह किया था। डॉ. ए पांडेय ने बताया कि अधिकतर पुराने पेड़ों में फंगस, खोखलापन, कमजोर जड़े और फुटपाथ के इर्द-गिर्द पानी और मिट्टी पर्याप्त मात्रा में न मिलने की वजह से गिरने का खतरा लगातार बढ़ने लगा था। पर्यावरण को हो रहे नुकसान और इससे हादसों के खतरे को देखते हुए निगम ने अध्ययन के लिए आग्रह किया था। स्टडी रिपोर्ट में पेड़ों के कमजोर होने और इन्हें संजोये रखने को लेकर सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन के बाद निगम पंचकूला को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। निगम आयुक्त ने बताया कि रिपेार्ट के आधार पर पेड़ों को बचाए रखने के लिए कारगर उपाय किए जाएंगे।