{"_id":"5b7c739942c79246615442e5","slug":"153488270310-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरा प्रमुख ने लगाई जमानत की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरा प्रमुख ने लगाई जमानत की अर्जी
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपुंसकता मामले में डेरा प्रमुख ने लगाई जमानत की अर्जी
- सीबीआई की कोर्ट में हंसराज की हुई गवाही
- आरोपी डॉ. पंकज गर्ग ने विदेश जाने की मांगी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में मंगलवार को विशेष सीबीआई की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में हंसराज की गवाही हुई। मुख्य आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ओर से अदालत में जमानत के लिए जबकि डॉ. पंकज गर्ग ने विदेश जाने की अनुमति संबंधी अर्जियां लगाई। दोनों अर्जियों पर 23 अगस्त को सुनवाई होगी जबकि चार सितंबर को इस मामले में हंसराज के बयान दर्ज करने का सिलसिला जारी रहेगा।
साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में पंचकूला की सीबीआई अदालत में सुनवाई चल रही है। इस मामले में डेरा प्रमुख सहित तीन आरोपी हैं, जिन पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप है। सुनवाई के दौरान डेरा प्रमुख वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए जबकि पंकज गर्ग प्रत्यक्ष तौर पर कोर्ट में पेश हुए। पंकज गर्ग ने यूके में आयोजित होने वाली कांफ्रेेंस में शामिल होने के लिए विदेश जाने के लिए अदालत में अर्जी लगाई है।