फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   घग्गर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम जारी

घग्गर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम जारी

Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
घग्गर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम जारी
आज घग्गर की सफाई में गुड मॉर्निंग क्लब होगा शामिल
विज्ञापन

घग्गर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम जारी

- अभियान के दौरान सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की एक टीम ने भी दौरा किया
- मच्छर की वजह से ऑडोमॉस लगाकर की गई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। घग्गर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम के तहत सफाई अभियान जारी रहा। इसके तहत नदी के साथ-साथ बनी बावड़ी की भी सफाई की गई, जिससे आसपास रहने वाले सैकड़ों लोग पानी पीने सहित अपने रोजमर्रा के काम करते हैं। हालांकि इस दौरान नदी के इर्द-गिर्द इकट्ठे गंदे पानी और मच्छर की वजह से ऑडोमॉस लगाकर साफ-सफाई की गई।
सुबह करीब सात बजे शुरू हुए इस अभियान के तहत सोमवार को विभागीय कर्मियों, एनजीओ और स्थानीय लोगों ने सफाई की शुरुआत की। इसके तहत करीब दो क्विंटल कचरा निकाला गया। हालांकि इस दौरान चट्टानों के बीच फंसी गंदगी और कचरे को निकालने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की एक टीम ने भी दौरा किया। विपरीत हालात होने के बावजूद इस अभियान में शामिल कर्मियों, अधिकारियों व स्वयंसेवकों के हौसले बुलंद हैं। इस अभियान के दौरान एनवायरमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी एनके झिंगन, पर्यावरण विभाग के संयुक्त निदेशक आरके चौहान के अलावा वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मी सहित स्वयंसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी न डालने के लिए जागरूक करने का भी जारी है सिलसिला
घग्गर में गंदगी न डालने के लिए लोगों को इस दौरान जागरूक भी किया जा रहा है। कई बार इस बात को लेकर लोगों के बीच आपसी कहासुनी भी हो रही है, बावजूद इसके घग्गर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की इस मुहिम के तहत सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। पर्यावरण विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आरके चौहान ने बताया कि सफाई के साथ साथ इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आगे भी इसमें गंदगी डालकर प्रदूषित न किया जाए।


गुड मॉर्निंग क्लब भी होगा आज शामिल
मंगलवार को इस अभियान में गुड मॉर्निंग क्लब के सदस्य भी शामिल होंगे। सफाई के दौरान इकट्ठा होने वाला कचरा भी जल्द आसपास से हटाने के निर्देश दिए हैं ताकि इस अभियान को आगे बढ़ाया जा सके। लेकिन मच्छरों से बीमारियों का खतरा होने की वजह से अभियान को आगे बढ़ाने में थोड़ी परेशानियां पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed