{"_id":"5af9ee0e4f1c1bd7408b55c2","slug":"152632884315333-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीते सर्वाधिक पुरस्कार333","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीते सर्वाधिक पुरस्कार333
Updated Tue, 15 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
शह-मात के खेल में गुरुग्राम के खिलाड़ी सबसे आगे
- राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जीते सर्वाधिक पुरस्कार
- 23वीं हरियाणा स्टेट प्रतियोगिता में सैकड़ों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-25 स्थित सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल में द हरियाणा चेस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 23वीं हरियाणा स्टेट शतरंज प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा। पिछले तीन दिन से चल रही इस प्रतियोगिता में 17 जिलों के करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची हरियाणा महिला आयोग की सदस्या एवं एडवोकेट नम्रता गौड़ ने विजेता विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू वर्मा और महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया कि तीन दिन तक आयोजित लड़कों के अंडर-7 आयु वर्ग में गुरुग्राम के निर्मय अग्रवाल ने फरीदाबाद के अभय उपासनी को हराया। इसी आयु वर्ग की लड़कियों में गुरुग्राम की दमयंती सक्सेना ने सोनीपत की स्वासती को हराकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि लड़कों की अंडर -11 वर्ग में गुरुग्राम के निर्णय गर्ग ने फरीदाबाद के गर्व गौड़ व लड़कियों में गुरुग्राम की शाऔनी मुखर्जी ने रिद्धका कोटिया को पराजित किया। इसी प्रकार अंडर-15 आयु वर्ग के लड़कों में झज्जर जिले के उत्तम प्रकाश शर्मा ने फरीदाबाद के साइरस छिक्कारा को हराकर जीत हासिल की। इसी आयु वर्ग की लड़कियों में गुरुग्राम की नव्या ने फरीदाबाद की ईशिका अरोड़ा को हराया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 आयु वर्ग में हिसार के पुनीत इंदौरा ने गुरुग्राम के आयत भाटिया को हराया तो लड़कियों में गुरुग्राम की तनिष्का कोटिया ने फरीदाबाद प्रियंवदा मुंझाल को पराजित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के आयोजक सचिव हरीश कुमार, राजपाल चौहान समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।