{"_id":"5af89b9c4f1c1be8408b5081","slug":"15262422011915-30-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को 15 मई से 30 जून तक मिलेगी मूर्गियों की खाद, पोल्ट्री एसोसिएशन का फैसला। किसान नियमों का करें पालन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को 15 मई से 30 जून तक मिलेगी मूर्गियों की खाद, पोल्ट्री एसोसिएशन का फैसला। किसान नियमों का करें पालन।
Updated Mon, 14 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को 15 मई से 30 जून तक मिलेगी मुर्गियों की खाद
- पोल्ट्री एसोसिएशन का फैसला, नियमों का पालन न करने पर खाद न दें
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। धान और अन्य फसलों सहित किसान की मुख्य जरूरत मुर्गियों की खाद की निकासी के लिए हरियाणा पोल्ट्री एसोसिएशन की मीटिंग में फैसला लिया गया कि 15 मई से 30 जून तक किसानों को मुर्गी की खाद पोल्ट्री फार्मों से मिलनी शुरू हो जाएगी। हरियाणा पोल्ट्री एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंगला ने एक प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि किसानों से अपील है कि पोल्ट्री फार्मों से खाद ले जाते समय खाद से भरी ट्राली को ढककर ले जाएं और खेत में जल्दी खाद का मिश्रण कर दें। उन्होंने कहा कि किसान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ट्राली से खाद नीचे नहीं गिरे, क्योंकि इससे मक्खियों की समस्या पेश आती है। वहीं पोल्ट्री फार्म को भी हिदायत दी गई कि जो किसान नियमों का पालन नहीं करते उन्हें खाद नहीं दी जाए। वहीं पोल्ट्री एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंगला ने बताया कि मक्खियों की समस्या पर निजात पाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं जो कि सफल भी हो रहे हैं और काफी क्षेत्रों में मक्खियों की समस्या पर नियंत्रण भी पा लिया है।