फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पहले दिन के इवेंट में

पहले दिन के इवेंट में

Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन के इवेंट में
18वीं नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन

- पहले दिन के इवेंट में 800 मीटर दौड़ में पंजाब के नाम रहा स्वर्ण पदक
- प्रतियोगिता में देशभर से 28 राज्यों के 1443 प्रतिभागी ले रहे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-तीन के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार को पांच दिवसीय 18वीं राष्ट्रीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 का आगाज हुआ। चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इसके बाद बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने 18वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा भी की। इस मौके पर प्रदीप सिंह ने खिलाड़ियों को, खेलों को खेल की भावना से खेलने की दिशा में शपथ भी दिलवाई। एसोसिएशन के सदस्य महीपाल ने चैंपियनशिप की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान टी-46 कैटेगरी में आयोजित 800 मीटर दौड़ में पंजाब स्थित मुक्तसर जिले के रंजीत सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर रहे हरियाणा के राजकुमार ने सिल्वर पदक पर कब्जा किया। सीएम ने कहा कि 2010 में नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप फरीदाबाद में हुई थी। वहीं वर्ष 2016 में पंचकूला में और अब तीसरी बार 2018 में भी पंचकूला में आयोजित की जा रही है। हरियाणा में तीन बार यह प्रतियोगिता हो चुकी है। इस मौके पर पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया व पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रधान एवं योजना मंत्रालय व राज्यमंत्री, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस चैंपियनशिप का सफल आयोजन करने का श्रेय हरियाणा सरकार को जाता है, क्योंकि उन्होंने इसमें शामिल खिलाड़ियों के लिए उचित व्यवस्था की है। इस प्रतियोगिता में देशभर से 28 राज्यों के 1443 प्रतिभागी भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन को 50 लाख रुपये की राशि देने के लिए कहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी ऐसा सहयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed