{"_id":"5a91c3134f1c1b387b8b873b","slug":"15195023194-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस फेस्टीवल के लिए पंचकूला बागवानी विभाग पंचकूला द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस फेस्टीवल के लिए पंचकूला बागवानी विभाग पंचकूला द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस मार्च से पंचकूला में स्प्रिंग फेस्ट
- फेस्टीवल के लिए पंचकूला बागवानी विभाग की ओर से तैयारियां शुरू
- सेक्टर-पांच स्थित यवनिका और कैकट्स गार्डन में लगेगा स्प्रिंग फेस्टिवल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मार्च में पंचकूला स्प्रिंग फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल के लिए बागवानी विभाग पंचकूला की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 10 और 11 मार्च को आयोजित बागवानी विभाग के सुपीरिटेंडिंग इंजीनियर एचएस मलिक ने बताया कि सात मार्च से अलग-अलग पार्कों और पोर्ट की प्रतियोगिता होगी, जिसके लिए एक सप्ताह पहले आवेदन लिए जाएंगे। इस स्प्रिंग फेस्टिवल में ट्राइसिटी के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी लोग आते हैं। एचएस मलिक के अनुसार इस दौरान विभिन्न रंगोली, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, प्रिंस एवं प्रिंसेस प्रतियोगिता होगी। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मलिक ने बताया कि बागवानी विभाग की ओर से शहर को सुंदर रखने के लिए सेक्टर-पांच के पार्कों की सुंदरता को बरकरार रखा है। सेक्टर-पांच स्थित यवनिका और कैकट्स गार्डन में स्प्रिंग फेस्टिवल लगेगा, साथ ही लोग झूलों का भी आनंद ले सकेंगे। मलिक ने बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित 46वें स्प्रिंग फेस्टिवल में उनके द्वारा हरियाणा के सीएम निवास पर मेंटेन किये जा रहे पार्क को पहला अवार्ड मिला है। इस पार्क की जिम्मेदारी बागवानी विभाग को 2008 में मिली थी, तब से लेकर अब तक एक बार छोड़कर लगातार पुरस्कार मिलता आ रहा है। जबकि इस पार्क में रोजाना सीएम को मिलने वालों का तांता लगा रहता है। मलिक ने बताया कि इस पार्क को उनके 10-12 कर्मचारी मेंटेन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्प्रिंग फेस्टिवल का ज्यादा से ज्यादा पहुंचकर लुत्फ उठाने के लिए कहा।