फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बरसात के चलते दुकानों के सामान भींगे, संचालकों ने कहा प्रॉपर बचाव का बंदोबस्त न होने के चजते हजारों का सामान बर्बाद

बरसात के चलते दुकानों के सामान भींगे, संचालकों ने कहा प्रॉपर बचाव का बंदोबस्त न होने के चजते हजारों का सामान बर्बाद

Sun, 25 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बरसात के चलते दुकानों के सामान भींगे, संचालकों ने कहा प्रॉपर बचाव का बंदोबस्त न होने के चजते हजारों का सामान बर्बाद
पहली बार लगे सरस मेले की दुकानों से सामान ले उड़े चोर
विज्ञापन


- बरसात के चलते दुकानों के सामान भींगा, संचालकों बोले- बचाव का बंदोबस्त न होने से हजारों का सामान बर्बाद
- जिला प्रशासन की ओर से मेले में लगे स्टालों की सुरक्षा का नहीं पुख्ता प्रबंध

दीपक शाही
पंचकूला।
पंचकूला सेक्टर-पांच के परेड ग्राउंड में लगे सरस मेले में शुक्रवार की रात दो दुकानों में रखे सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसकी भनक न तो जिला प्रशासन को लगी और न ही पुलिस को। जबकि यहां से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सेक्टर-पांच पुलिस थाना और महिला पुलिस थाना है। अब सवाल ये है कि क्या मेले में लगे करीब 200 स्टॉलों की सुरक्षा और सिक्योरिटी के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं किया गया है। क्या रात के समय यहां पुलिस पेट्रोलिंग नहीं करती। बता दें कि इस घटना से मेले में आए दुकानदार शनिवार को पूरा दिन दहशत दिखे। क्योंकि वह दूसरे राज्यों से पंचकूला में पहली बार मेले में हिस्सा लेने के लिए आए हैं और ऐसी घटना का होना शर्मनाक है।
शनिवार की सुबह बरसात के बाद सरस मेले में अफरा-तफरी मच गई। सभी दुकान संचालक अपना सामान बरसाती पानी से बचाने के लिए भागते नजर आए। दुकानों में बरसात के बचाव का पुख्ता प्रबंध नहीं होने के चलते कई दुकानदारों की सिल्क और बनारसी साड़ी खराब हो गई। दोपहर को जब थोड़ी धूप निकली तो पूरा दिन मेले में आए दुकानदार कपड़े और बैग सुखाते नजर आए।
विज्ञापन


दुकान बंद कर सोने गए, सुबह नींद खुली तो चोरी का पता चला
लक्ष्मी धर्मशाला में दूसरे राज्यों से सरस मेले में शामिल होने आए दुकान संचालकों के ठहरने का प्रबंध किया गया है। दुकान संचालकों का कहना है कि शुक्रवार की रात दुकान बंद कर सोने गए और शनिवार की सुबह नौ बजे दुकान खोली तो सारा ढका हुआ सामान तितर-बितर पड़ा था। सामान चेक किया तो पता चला कि दुकान में चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में सिक्योरिटी का पुख्ता प्रबंध नहीं है। नतीजतन शुक्रवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर लक्ष्मी धर्मशाला में सोने गई और शनिवार की सुबह दुकान खोला तो पाया कि करीब पचास डब्बे बिस्किट और लड्डू के चोरी हो गए हैं। - कमला, दुकान संचालक, निवासी झज्जर।


बारिश के चलते हजारों सामान बर्बाद:
मेले में करीब 100 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं, लेकिन यहां की सुरक्षा व्यवस्था जीरो है। पंचकूला में पहली बार ही आए थे और दुकान से सामान चोरी हो गया। शुक्रवार की रात दुकान बंद कर सोने गए। शनिवार को दुकान खोलकर कपड़े चेक किए करीब छह शर्ट और तीन टॉप चोरी हुए हैं। वहीं बरसात में काफी कपड़े गीले हुए हैं। जिनका बिकना मुश्किल है। - किशोर, दुकान संचालक, निवासी महाराष्ट्र।


करीब बीस हजार रुपये की बनारसी साड़ी बारिश में खराब हुई है। वहीं, बहुत सारे कपड़े जो बारिश में गीले हो गए हैं, उनके नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। क्योंकि बनारसी साड़ी की तह लगी होती हैं और भींगने के बाद उनके खराब होने के पूरे चांस हैं। अब धूप निकली है, सुखाने के बाद ही खराब होने वाले सामानों का आंकलन किया जा सकता है। - खली कुजमा, दुकान संचालक, बनारस, यूपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed