फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मर्सडीज ट्रॉफी के लिए सुनील-दिनेश गोग्रा ने किया क्वालिफाई

मर्सडीज ट्रॉफी के लिए सुनील-दिनेश गोग्रा ने किया क्वालिफाई

Sat, 24 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मर्सडीज ट्रॉफी के लिए सुनील-दिनेश गोग्रा ने किया क्वालिफाई
मर्सडीज ट्रॉफी के लिए सुनील-दिनेश गोग्रा ने किया क्वालिफाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
गोल्फर सुनील शर्मा और दिनेश गोग्रा ने पुणे में 4-6 अप्रैल के दौरान आयोजित होने वाली मर्सडीज ट्राफी-2018 के लेग क्वालिफायर में अपनी जगह बना ली है। सेक्टर-तीन स्थित पंचकूला गोल्फ कोर्स में दोनों गोल्फर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए हैंडीकैप कैटेगरी ‘ए’ और ‘बी’ में 71.8 और 72.4 अंक हासिल किए। नेशनल फाइनल्स के लिए अब तक 31 गोल्फर चुन लिए गए हैं। जीत पर खुशी जताते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि मेरे लिए यह पहला मौका है। नेशनल में भी जीत के इस सिलसिले को आगे बरकरार रखने की पूरी कोशिश करूंगा। दिनेश गोग्ना ने कहा कि मर्सडीज ट्रॉफी में पहली बार क्वालिफाई हुआ हूं। आगे भी प्रदर्शन को और बेहतर करूंगा। इस मौके पर ट्राफी के बेस्ट ग्रॉस विनर का खिताब बिस्माद सिंह के नाम रहा। गौरव प्रूथी ने वेलेेंटाइस लांग ड्राइव चैलेंज, रमणजीत सिंह बेदी ने मर्सडीज बेंज क्लोजेस्ट टू पिन कांटेस्ट के विजेता रहे। इसके अलावा राकेश जॉली, रोहित मित्तल ने भी टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

नेशनल के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी
भव करण सिंह, जोगिंदर रंधावा, मनिंदर पाल सिंह, गुरचरण चीमा, सुनील शर्मा, दिनेश गोग्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed