फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हरियाणा राज्य अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंचकूला के नाम एक स्वर्ण पदक

हरियाणा राज्य अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंचकूला के नाम एक स्वर्ण पदक

Fri, 16 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा राज्य अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंचकूला के नाम एक स्वर्ण पदक
रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


ओवर ऑल चैंपियन का खिताब का कैथल के नाम
- हरियाणा राज्य अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंचकूला के नाम एक स्वर्ण पदक
- पंचकूला की सविता ने स्वर्ण, दीक्षा ने रजत और नेहा ने जीता कांस्य पदक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-14 के गर्ल्स गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में हरियाणा राज्य अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का खिताब कैथल के नाम रहा। इस तीन दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में जहां पंचकूला के नाम एक स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक रहा। वहीं, तीन स्वर्ण पदक के साथ कैथल ने अपना दबदबा कायम रखा। जबकि प्रतियोगिता में नरवाना व रोहतक दो-दो पदक स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि पंचकूला, सोनीपत, गुरुग्राम व यमुनानगर एक-एक गोल्ड स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर बने रहे। सेक्टर-14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की दीक्षा ने सिल्वर व नेहा ने कांस्य पदक जीतकर पंचकूला की झोली में कुल तीन मेडल डालें। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों से 58 छात्राओं ने भाग लिया था।

पिता की प्रेरणा ने बॉक्सर बनाया:
पंचकूला सेक्टर-14 गर्ल्स गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की छात्रा सविता ने 57 किलोग्राम की श्रेणी में फरीदाबाद की आरती को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। सविता ने बताया कि उसके पिता को बॉक्सिंग पसंद थी, लेकिन किसी कारणवश वह उसमें कैरियर नहीं बना सके। पिता के कहने पर उसने बॉक्सिंग को अपना कैरियर बनाया और अब तक करीब 10 से ज्यादा मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन


पिता की इच्छा को दीक्षा ने साकार किया:
सेक्टर-11 की दीक्षा ने करीब चार साल पहले बॉक्सिंग को अपना कैरियर बनाने के लिए बॉक्सिंग शुरू की थी। उसने बताया कि उसके पिता चाहते थे कि दीक्षा का भाई बॉक्सिंग में कैरियर बनाए। लेकिन उसने बॉक्सिंग के बजाय टेक्निकल फील्ड में कैरियर बनाया। उसके बाद दीक्षा ने प्रण लिया कि वह बॉक्सिंग में कैरियर बनाकर अपने पिता के सपने को साकार करेगी। अब तक दीक्षा ने जिला लेवल पर करीब 15 से ज्यादा मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed