{"_id":"5a85edf34f1c1bc83b8b715e","slug":"1518726852191-14-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-1 कॉलेज सहित सेक्टर 14 गर्ल्स कॉलेज में किए गए हैं विशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-1 कॉलेज सहित सेक्टर 14 गर्ल्स कॉलेज में किए गए हैं विशेष
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षाओं के तनाव को लेकर प्रधानमंत्री करेंगे छात्रों से सीधा संवाद
- सेक्टर-1 कॉलेज सहित सेक्टर 14 गर्ल्स कॉलेज में किए विशेष इंतजाम
- दोनों कॉलेज में सुबह 11 से 12 बजे के मध्य होगा पीएम के साथ छात्रों का संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्ति का गुर सिखाने के लिए तथा परीक्षा के तनाव से जूझ रहे छात्रों से शुक्रवार को सीधा संवाद करेंगे। कॉलेज स्टूडेंट्स तक प्रधानमंत्री की सीधी पहुंच बनाने के लिए पंचकूला सेक्टर-1 स्थित गर्वनमेंट पीजी कॉलेज और गर्वनमेंट पीजी कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर-14 में विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम दोनों कॉलेज में सुबह 11 बजे से 12 बजे के मध्य किया जाएगा, जहां टेलीविजन, रेडियो तथा लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स प्रधानमंत्री से सीधे रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान तनाव को कैसे कम करें? विषय पर संबोधित करने के बाद उनके सवालों का जवाब देंगे और देश के अन्य छात्र विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उनसे सवाल पूछ सकेंगे। प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम दूरदर्शन के नेशनल चैनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया सहित ऑल इंडिया रेडियो के विभिन्न रेडियो चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम मानव संसाधन मंत्रालय के स्वयंप्रभा चैनल सहित पीएमओ, एमएचआरडी तथा दूरदर्शन की वेबसाइट पर बेव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगा। गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1और गवर्नमेंट कॉजेल फॉर वुमेन सेक्टर -14 कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री के छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए दोनों कॉलेज मेंटेलीविजन, रेडियो सेट सहित कम्प्यूटर लैब में लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम को ध्यान में रखकर दोनों कॉलेज में छात्रों की बैठक व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं। कॉलेज ऑडिटोरियम सहित सेमिनार हॉल, बॉयज हॉस्टल, कंप्यूटर लैब, एजूसेट कक्ष तथा कंप्यूटर विभाग में कार्यक्रम को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।