फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   -शिक्षकों ने पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन से लेकर नगर निगम को लिखा पत्र, नहीं हुई सुनवाई

-शिक्षकों ने पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन से लेकर नगर निगम को लिखा पत्र, नहीं हुई सुनवाई

Thu, 14 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
-शिक्षकों ने पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन से लेकर नगर निगम को लिखा पत्र, नहीं हुई सुनवाई
आईटीआई के मेन गेट पर कीचड़, तीन छात्र चोटिल
विज्ञापन

शिक्षकों ने पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन से लेकर नगर निगम को लिखा पत्र, नहीं हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-14 स्थित आईटीआई के मेन गेट के बाहर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण विभाग की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस वजह से आईटीआई के मेन गेट पर कीचड़ फैल गया है। कीचड़ की वजह से पिछले एक सप्ताह में अब तक तीन स्टूडेंट और दो शिक्षक चोटिल हो चुके हैं। आईटीआई के शिक्षकों और विद्यार्थियों की माने तो मेन गेट के दायरे में करीब 100-150 मीटर तक कीचड़ होने से उन्हें कॉलेज कैंपस में प्रवेश करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए आईटीआई की ओर से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक और पंचकूला नगर निगम, पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन को पत्र लिखा गया था। शिक्षकों ने बताया कि उसके बाद भी इस समस्या से उन्हें निजात नहीं मिल पाई है।

बता दें कि सेक्टर-14 स्थित आईटीआई की मेन गेट को जाने वाली सड़क पर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन की सामग्री लाने और ले जाने वाले ट्रकों के कारण टूटी है और आईटीआई की मेन गेट पर ट्रक और ट्रालों ने मिट्टी का ढेर लगा दिया। ऐसे में बारिश के बाद यहां चारों तरफ कीचड़ फैल गया है। अगर समय रहते इसकी सफाई नहीं की गई तो सड़क पर हो रही फिसलन की वजह से बच्चों और शिक्षकों के साथ कोई भी घटना घट सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed