फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी

ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी

Thu, 14 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दस घंटे लेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
धुंध के चलते ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे लेट चल रही है, वहीं मदुरई एक्सप्रेस छह घंटे से ज्याद लेट चलने की सूचना मिली है। कई गाड़ियां तीन से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई गाड़ियां लेट पहुंची। जिसमें हावड़ा-कालका मेल (12311) एक घंटे, 14095 हिमालयन क्वीन एक घंटे, 12011 कालका शताब्दी 32 मिनट, 12687 मदुरई एक्सप्रेस 6.30 घंटे लेट, 14888 बारमेड़ मेल तीन घंटे 25 मिनट, 12983 अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे 22 मिनट, 12242 अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 10 घंटे, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे, 74991 अंबाला-चंडीगढ़ दो घंटे 26 मिनट लेट व 12217 केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे 35 मिनट लेट चलकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मौसम को लेकर रेलवे विभाग ने अंबाला मंडल की सभी गाड़ियों की रफ्तार आधी कर दी है। रेलवे अधिकारी के अनुसार स्मॉग को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक स्पीड आधी ही रखी जाएगी, जब मौसम साफ होगा उसके बाद ही स्पीड पर फैसला लिया जाएगा। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर 6 से 7 घंटे तक ट्रेन का इंतजार इस ठंड में करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed