फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पंचकूला सेक्टर 19 में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने लगने वाली सब्जी मंडी पर दीवार बनाई

पंचकूला सेक्टर 19 में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने लगने वाली सब्जी मंडी पर दीवार बनाई

Wed, 29 Nov 2017 09:54 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 19 में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने लगने वाली सब्जी मंडी पर दीवार बनाई
अवैध मंडी की जगह पर हुडा ने दीवार बनाई
विज्ञापन

-अब बच्चों के खेलने की जगह दुकानदारों ने किया कब्जा
- सेक्टर 19 में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने लगने वाली सब्जी मंडी की जगह पर हुडा ने दीवार बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-19 में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने लगने वाली सब्जी मंडी के स्थान पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विंग ने बुधवार को दीवार बनाकर बंद कर दी। इस दीवार को बनाने के लिए दो बस पुलिस फोर्स भी भेजी गई थी। दीवार को कोई तोड़ न सके, इसके लिए पुलिस की एक जिप्सी का पहरा रात भर लगा दिया गया है। वहीं, सब्जी मंडी वालों ने दीवार होने के बाद अपनी जगह बदल ली है। मंडी वालों ने सेक्टर में ईएसआई डिस्पेंसरी के साथ खाली पड़ी जगह पर कब्जा करके वहां पर मंडी लगानी शुरू कर दी है। यह जमीन भी हुडा विभाग की है जो कि पिछले काफी समय से खाली पड़ी थी और यहां पर बच्चे शाम के समय वॉलीबाल, क्रिकेट एवं अन्य खेल खेलते हैं, लेकिन मंडी का कब्जा होने के चलते अब बच्चों को खेलेन के लिए दूसरी जगह तलाश करनी पड़ेगी। कुछ बच्चों ने कहा कि मंडी के कारण आज वह खेल नहीं पाए, क्योंकि इस सेक्टर में प्ले ग्राउंड कोई भी नहीं है। पार्कों में यदि वह खेलते हैं तो लोग विरोध करते हैं। बच्चों की मांग है कि प्ले ग्राउंड के लिए यह जगह उन्हें मिलनी चाहिए। मंडी की जगह करीब 10 से 15 बार बदल चुकी है। कभी नगर निगम के फुटपाथ पर, कभी हुडा की पार्किंग पर, कभी रामलीला ग्राउंड, तो कभी खाली जगह पर कब्जा कर लिया गया। इस मंडी को हटाने को लेकर पिछले दिनों जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक में मंत्री कविता जैन ने आदेश दिए थे। आदेशों की पालना न होने के चलते हुडा अधिकारियों को काफी सुननी पड़ी थी।


क्या कहना है शिकातकर्ता का
इस मंडी को लेकर शिकायतकर्ता देवराज शर्मा और रविंद्र राणा ने पिछले लंबे समय से मंडी को हटवाने के लिए लगे हुए हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों एवं राजनैतिक संरक्षण के चलते मंडी वाले नियमों को तोड़कर कहीं भी बैठ जाते हैं। अब फिर से हुडा की जगह पर कब्जा कर लिया गया है। कुछ दिनों यह करोड़ों रुपये की जमीन इन लोगों के कब्जे में हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed