{"_id":"5a1edf1e4f1c1b6e468b72fc","slug":"151197276111-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने एक माह के लिए रद्द किया इलहाबाद और जयपुर जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने एक माह के लिए रद्द किया इलहाबाद और जयपुर जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी सर्दी रद्द रहेगी ऊंचाहार और चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन
-रेलवे ने धंध और कोहरे के कारण उठाया यह कदम
-चंडीगढ़-लखनऊ और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी कुछ समय के लिए रहेगी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सर्दी का असर ट्रेनों पर भी दिखाई देने लगा है। इसके चलते रेलवे ने ऊंचाहार एक्सप्रेस और चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द कर दी है। क्योंकि धुंध और कोहरे से निपटने के लिए रेलवे के पास माकूल प्रबंध नहीं हैं। ऐसे में चंडीगढ़ से इलाहाबाद और पिंक सिटी जयपुर जाने और उधर चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब यात्रियों को जयपुर और इलाहाबाद जाने के लिए ऊंचाहार व इंटरसिटी एक्सप्रेस को छोड़कर अन्य ट्रेनों का विकल्प तलाश करना होगा। सबसे अहम बात ये है कि यह ट्रेनें यहां से रोजाना चलती थीं वहीं अन्य ट्रेनें सप्ताह में एक दो दिन ही चलती हैं।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से हर रोज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14217 और 14218 एक माह से अधिक समय के लिए बंद कर दी गई है। 13 फरवरी व 14 फरवरी को इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। साथ ही चंडीगढ़ से जयपुर के लिए रोजाना चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19717 और 19718 को भी धुंध के कारण एक महीने से अधिक के लिए रोक दिया गया है। इन दोनों ट्रेनों के आवागमन बंद होने से एक ओर जहां यात्री परेशान होंगे। वहीं, दूसरी ओर रेलवे की आमदनी पर भी असर पड़ेगा। जिन यात्रियों ने प्रयाग यात्रा के लिए टिकट बुकिंग कराई थी, ट्रेन के रद्द होने की सूचना मिलते ही उन्होंने टिकट कैंसिल करानी शुरू कर दी है। वहीं, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस को भी आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जनवरी में 3, 10, 17, 24 व 31 को रद्द रहेगी। वहीं, यही यह ट्रेन सात फरवरी को भी रद्द रहेगी। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्प्रेस जनवरी में 4,11,18 व 25 को रद रहेगी। ये ट्रेन एक और आठ फरवरी को भी रद्द रहेगी।