{"_id":"59ce94d24f1c1bcf538b4fa5","slug":"150671078417-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्रर के आश्वासन के बाद मेयर और पार्षदों ने खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्रर के आश्वासन के बाद मेयर और पार्षदों ने खत्म किया धरना
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर के आश्वासन के बाद मेयर और पार्षदों ने खत्म किया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नगर निगम के कमिश्नर की ओर से विकास कार्यों की जल्द शुरुआत का आश्वासन मिलने के बाद मेयर उपिंदर कौर अहलुवालिया व पार्षदों ने धरना खत्म कर दिया। पिछले पांच दिन से शहर की बढ़ती समस्याएं और रुके विकास कार्यों को लेकर मेयर और पार्षद विरोध दर्ज करा रहे थे। उधर, नगर निगम में अलग अलग विकास कार्यों से संबंधित रुकी अधिकतर फाइलें भी तत्काल निकाली जा रही हैं, ताकि विकास कार्यों को जल्द अमलीजामा पहनाया जा सके। निगम आयुक्त राजेश जोगपाल से विकास कार्यों को लेकर पार्षद पहले भी मुलाकात कर चुके हैं। निगम आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद माना जा रहा है कि जल्द पंचकूला की सड़कों, रोड गलीज सहित तमाम शिकायतों को दूर किया जाएगा।