फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1502 infected found in 24 hours, two patients died for the second consecutive day

24 घंटे में मिले 1502 संक्रमित, लगातार दूसरे दिन भी दो मरीजों की मौत

Thu, 20 Jan 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
1502 infected found in 24 hours, two patients died for the second consecutive day
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में बुधवार को कोरोना से जहां चार मरीजों ने दम तोड़ दिया, वहीं 3252 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से दो चंडीगढ़ और दो मोहाली के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 1502, मोहाली के 1231 और पंचकूला के 519 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई, उनमें से सेक्टर-23 निवासी 78 वर्षीय वृद्ध ने मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे। उन्होंने कोरोना टीके की एक भी डोज नहीं लगवाई थी। वहीं, सेक्टर-47 निवासी 73 वर्षीय वृद्ध की भी मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप व हृदय की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उन्होंने टीके की दोनों खुराक लगवाई थीं। लगातार हो रही मौतों से चंडीगढ़ में अब तक कोरोना से हुई मौतों की संख्या 1093 हो गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 24 घंटे के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5797 लोगों की जांच की गई। इनमें से 1502 के संक्रमित मिलने से संक्रमण दर 25.91 प्रतिशत पर पहुंच गई है। संक्रमित मिले नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 809 व महिलाओं की संख्या 693 रही। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 9966 है। बुधवार को मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 128 संक्रमित मिले जबकि धनास से 48, सेक्टर 45 से 40, सेक्टर 40 से 51, सेक्टर 15 से 49, सेक्टर 22 से 49, सेक्टर 23 व 24 से 33-33 संक्रमित मिले हैं। वही पीजीआई के 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने 7 दिन की अवधि पूरी कर लेने पर 1112 मरीजों को डिस्चार्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
वयस्कों का टीकाकरण अभियान आज पूरी होने की उम्मीद
वयस्कों के टीकाकरण अभियान के वीरवार को शत प्रतिशत लक्ष्य तक पहुंचने की संभावना है, क्योंकि बुधवार को दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 99.11 प्रतिशत पर पहुंच गई। उधर, बूस्टर डोज अभियान में बुधवार को 4021 बुजुर्गों, 2392 स्वास्थ्यकर्मियों और 2165 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने अपनी खुराक लगवाई है। वहीं, 15 से 18 साल के 721 किशोरों को टीके की पहली खुराक लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed