फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   टेक्निकल बिड क्लीयर

टेक्निकल बिड क्लीयर

Mon, 31 Jul 2017 02:30 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
टेक्निकल बिड क्लीयर
आयुष अस्पताल के लिए टेक्निकल बिड क्लीयर
विज्ञापन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड योगा का निर्माण सितंबर से शुरू होगा
एमडीसी में 20 एकड़ जमीन में 500 करोड़ की लागत से इंस्टीट्यूट का निर्माण होगा
पहले चरण में इस प्रोजेक्ट पर 278 करोड़ रुपये का खर्च आएगा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दिल्ली एम्स के पैटर्न पर पंचकूला एमडीसी में बनने वाले ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड योगा की टेक्निकल बिड क्लीयर हो चुकी है।
आने वाले दस दिन में फाइनेंशियल बिड भी क्लीयर हो जाएगी। अगस्त के आखिरी सप्ताह या फिर सितंबर तक ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड योगा के भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस इंस्टीट्यूट का आयुष मंत्रालय की ओर से पूरे देश में पहले चरण में पंचकूला और गोवा में निर्माण किया जा रहा है। ये इंस्टीट्यूट 20 एकड़ जमीन में 500 करोड़ से तैयार किया जाएगा। पहले चरण में 8 मंजिला इमारत पर 278 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। बस अब फाइनेंशियल टेंडर का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक 13 जून को इसका टेंडर इनवाइट किया था। कॉलेज की स्थापना केंद्र सरकार की परियोजनाओं के तहत होगी। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ बीजी गोयल ने बताया कि आयुर्वेदिक और योगा कॉलेज के निर्माण के बाद पंचकूला में मेडिकल टूरिज्म को बढ़वा मिलेगा। राज्य में आयुष के डॉक्टर तैयार करने वाला यह पहला मेडिकल कॉलेज होगा। यह भारत का पहला रिसर्च सेंटर होगा, जहां पर एक साथ आयुर्वेदा एंड योगा की एक रिसर्च और मेडिकल की सुविधा मिलेगी।

कोट्स
आयुष मंत्रालय की ओर से पूरे देश में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड योगा के दो इंस्टीट्यूट बनाए जा रहे हैं। पंचकूला और गोवा में। इस प्रोजेक्ट की 11 जुलाई को टेक्निकल बिड क्लीयर हुई है। अगले दस दिन में फाइनेंशियल बिड भी क्लीयर हो जाएगी। सितंबर से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-बीजी गोयल, सीईओ, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed