{"_id":"597b962b4f1c1bf0768b4684","slug":"1501271679183-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 वर्ष से नही मिला डिपो होल्डरो का कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 वर्ष से नही मिला डिपो होल्डरो का कमीशन
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वर्ष से नहीं मिला डिपो होल्डरों का कमीशन
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
रायपुररानी व बरवाला के करीब 48 डिपो होल्डरों ने मांग उठाई है कि उन्हें चार वर्ष से राशन बांटने की एवज में मिलने वाला कमीशन नहीं मिला है। डिपो होल्डरों ने रोष जताते हुए कहा कि विभाग ने कमीशन को लेकर बिल मांगे थे, जो विभाग के पास जमा करवा दिए। लेकिन अभी तक कमीशन की कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उन्हें खर्च चलाना तक मुश्किल हो गया है। डिपो होल्डरों ने कहा कि उन्हें प्रति किलो अनाज बांटने के हिसाब से कमीशन मिलता है। अंतिम बार 2013 में कमीशन मिला था। इसके बाद कमीशन देने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। डिपो होल्डरों ने कहा कि कॉन्फैड में ऑडिटर के पास उनका कमीशन फंसा हुआ है। उनकी मांग है कि शीघ्र ही उन्हें उनका मेहनताना दिलाया जाए। ताकि वह काम सुचारु चल सके। बता दें कि रायपुररानी के 36 और बरवाला के 12 डिपो होल्डर हैं, जो लोगों को सरकारी राशन बांटने का काम करते हैं। जब से पीओएस डिवाइस से सरकार ने राशन बांटने की पहल की है, तब जाकर चार साल बाद राशन बांटने की कमीशन याद आई। अब मांग की जा रही है कि उन्हें राशन बांटने का कमीशन दिया जाए।