फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   आसमानी बिजली गिरने से जली बी.एस.एन.एल एक्सचेंज हुई सुचारू पर पंद्रह दिन बाद भी मोरनी पोस्ट आफिस का सर्वर नही हुआ शुरू, कामकाज ठप

आसमानी बिजली गिरने से जली बी.एस.एन.एल एक्सचेंज हुई सुचारू पर पंद्रह दिन बाद भी मोरनी पोस्ट आफिस का सर्वर नही हुआ शुरू, कामकाज ठप

Wed, 19 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से जली बी.एस.एन.एल एक्सचेंज हुई सुचारू पर पंद्रह दिन बाद भी मोरनी पोस्ट आफिस का सर्वर नही हुआ शुरू, कामकाज ठप
अंबाला के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बीएसएनएल नेटवर्क ठप होने का बहाना है, जरा देर लगेगी
पोस्ट ऑफिस में काम कराना है तो मत जाना, लौटना पड़ेगा खाली
तीन सप्ताह से पोस्ट ऑफिस में खाली बैठे हैं कर्मचारी, लोगों को भेज देते हैं वापस
अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
बीएसएनएल एक्सचेंज पर लगभग तीन सप्ताह पहले खराब मौसम होने से गिरी बिजली के कारण क्षेत्र में कई सरकारी महकमों में बिजली उपकरणों को भारी नुकसान हुआ था। मोरनी में स्थित पोस्ट ऑफिस का सर्वर भी चपेट में आकर गया था। जहां तीन-चार दिन में एक्सचेंज सुचारु करा दिया था। वहीं मोरनी पोस्ट ऑफिस का सर्वर आजतक ठीक नहीं हो सका है। जिससे रोजाना पोस्ट ऑफिस में अपने कार्यों के लिए दूर दराज से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारी तीन सप्ताह से बीएसएनएल नेटवर्क ठप होने को बहाना बना रहे हैं।
पहाड़ी क्षेत्र के एकमात्र मुख्य पोस्ट ऑफिस में पिछले पंद्रह दिन से काम ठप होने से पेंशन से संबंधित व अन्य लेन देन का कार्य नहीं किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस के अंबाला सर्कल के इंचार्ज जगदीश गुलाटी इस समस्या को लेकर बीएसएनएल कंपनी के अधिकारियों को कोसते रहे। उनका कहना था कि उन्होंने अभी तक हमारा सर्वर ठीक नहीं किया है। जिस कारण कामकाज ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। जरूरी कार्यों के लिए पंचकूला ब्रांच में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

अपनी परेशानी के बारे में राजीटिकरी पंचायत के हथिया गांव की कला देवी व अन्य कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने स्माल सेविंग, पास बुक में एंट्री सहित अन्य कार्यों के लिए कई बार मोरनी पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन हर बार सिस्टम न चलने का बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है। जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी होती है। मोरनी गांव में स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस में काम ठप होने से क्षेत्र में अन्य छोटे पोस्ट ऑफिस में भी काम ठप है। बता दें कि मोरनी के पोस्ट ऑफिस में कामकाज को लेकर शिकायतें आती रही हैं। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र को देखते हुए यहां पर उचित प्रबंध नही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जब पोस्ट ऑफिस विभाग के अंबाला सर्कल के एसएसपी जगदीश गुलाटी से संपर्क किया तो उन्होंने बीएसएनएल कर्मचारियों पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया है। जिस कारण कामकाज ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed