{"_id":"5b7b0d2442c7924633076d3a","slug":"15-year-old-girl-dies-from-dengue-in-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से नाबालिग लड़की की गई जान, अगर शरीर में दिखें ये लक्षण, तो हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से नाबालिग लड़की की गई जान, अगर शरीर में दिखें ये लक्षण, तो हो जाएं सावधान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाती मौसम में डेंगू ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं डेंगू के लक्षणों के बारे... जिससे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। लेकिन इससे पहले यह घटना भी जानना जरूरी है। जीरकपुर की रहने वाली 15 वर्षीयय किशोरी की चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
जीएमसीएच से मिली रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की मौत का कारण डेंगू बताया गया है। शिवालिक विहार की रहने वाली आरती को करीब 15 दिन पहले बुखार हुआ था। परिजनों ने घर के पास ही एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करवाया, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो चंडीगढ़ जीएमसीएच में दाखिल करवाया गया, जहां जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान सोमवार को शाम करीब 4.15 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अब तक जीरकपुर के शहरी क्षेत्र में डेंगू के करीब 6 मरीजों की पुष्टि हुई है। मच्छर द्वारा काटे जाने के करीब 3-5 दिन के बाद मरीज में डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं। शरीर में बीमारी पनपने की मियाद 3 से 10 दिन की भी हो सकती है।
विज्ञापन
जीरकपुर में अधिकतर शोरूमों और मकानों की पानी की टंकियां खुलीं
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके जीरकपुर के शोरूमों और घरों की अधिकतर पानी की टंकियां खुली पड़ी हैं। बता दें कि डेंगू के लारवा साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए एक सप्ताह से ज्यादा पानी एकत्रित नहीं होने दें। डेंगू में सबसे ज्यादा चिंता का विषय रक्त में प्लेटलेट्स का कम होना है।
जब प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से कम हो जाएं या शरीर के किसी भाग से ब्लीडिंग होने लगे तो इस स्थिति में रक्त चढ़ाना पड़ता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर का कम होना और फेफड़ों व पेट में पानी का जमा होना चिंताजनक है। एडीज मच्छर के काटने पर होने बीमारी डेंगू महामारी की तरह फैलता है। जो पहले तो सामान्य बुखार की तरह ही लगता है मगर इसका प्रभाव शरीर पर बहुत खतरनाक होता है। इसका इलाज सही तरह से नहीं किया गया तो मौत भी हो सकती है।
डेंगू के लक्षण
- सर्दी लगकर तेज बुखार आना।
- सिरदर्द होना।
- आंखों में दर्द होना।
- उल्टी आना।
- शरीर, जोड़ों व पेट में दर्द होना।
- शरीर में सूजन होना।
- त्वचा पर लाल निशान आ जाना।
- सांस लेने में तकलीफ होना।