{"_id":"61f0599c89a77455a32d5140","slug":"15-400-students-took-the-exam-on-the-second-day-in-pu-no-complaint-received-chandigarh-news-pkl4402802191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में दूसरे दिन 15,400 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, नहीं मिली कोई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में दूसरे दिन 15,400 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, नहीं मिली कोई शिकायत
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों के 15 हजार 400 विद्यार्थियों ने सेमेस्टर परीक्षा में हिस्सा लिया। ये विद्यार्थी स्नातक और परास्नातक कोर्स के थे। पीयू परीक्षा नियंत्रक डॉ. जगत भूषण ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न विभागों के 47 स्नातक और 18 परास्नातक विषयों की परीक्षा आयोजित करवाई गई। सभी विभागों में परीक्षा व्यवस्थित तरीके से आयोजित हुई। किसी भी तरह की परेशानी की कोई शिकायत नहीं मिली है।
इन कार्सों के पहले समेस्टर की परीक्षा 30 से
पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमए/एमएससी/एमपीएड/एमकॉम/एमएफसी के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 30 जनवरी से शुरू होगी। इन कोर्स के विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के साथ विभागों की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थियों को वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। इन विद्यार्थियों की परीक्षा दोपहर की पारी में दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा परिणाम जारी
पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित करवाई गई मई-जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के विभिन्न कोर्स का मंगलवार को परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें बीई कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर, एमए एजुकेशन दूसरे सेमेस्टर, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (गोल्डन चांस) के पहले सेमेस्टर, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (गोल्डन चांस) के चौथे सेमेस्टर और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन के वार्षिक परिणाम (सितंबर माह) जारी किए गए। संबंधित विद्यार्थी पीयू और विभागों की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।