फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बरवाला में हुई झमाझम बारिश से गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से मिली कुछ राहत।

बरवाला में हुई झमाझम बारिश से गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से मिली कुछ राहत।

Thu, 13 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
बरवाला में हुई झमाझम बारिश से गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से मिली कुछ राहत।
डेढ़ घंटे तक बरसे बदरा, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

बरवाला। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को हुई बारिश के बाद राहत मिली। सुबह करीब 11 बजे अचानक बादलों की काली घटाएं छा गईं और झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई। उधर, क्षेत्र के किसानों के चेहरे भी खिल गए, क्योंकि किसानों ने अपने खेतों में धान की फसल की रोपाई की थी। जो बिन बरसात के सूखने के कगार पर थी। किसान भगवान से बारिश की प्रार्थना कर रहे थे। आखिरकार इंद्र देवता ने उनकी पुकार सुनी ली। क्षेत्र के किसान शेर सिंह खटौली, मेहर सिंह बरवाला, हुकम चंद टोडा, नया गांव के कमलजीत व राम सिंह, भगवानपुर के रौनकी राम व संजीव ने बताया कि इस बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी धान, मक्की व अन्य फसल काफी लाभदायक सिद्ध होगी। बुधवार को करीब डेढ़ घंटा जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed