फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   नाट्य लेखन एंव प्रस्तुति कार्यशाला का आयोजन

नाट्य लेखन एंव प्रस्तुति कार्यशाला का आयोजन

Wed, 28 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
नाट्य लेखन एंव प्रस्तुति कार्यशाला का आयोजन
नाटक सत्य कहने और सुनने की आदत डालता है
विज्ञापन

नाट्य लेखन एवं प्रस्तुति कार्यशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
धरती एक रंगमंच है जहां सभी नागरिक अपनी भूमिकाओं को जीने आए हैं। नाटक सत्य कहने और सुनने की आदत डालता है। स्कूल शिक्षा विभाग की पहल पर उत्कर्ष सोसाइटी की ओर से आयोजित नाट्य लेखन शिविर में सात नाटक लिखे जा रहे हैं। कार्यशाला के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए उत्कर्ष सोसाइटी के निदेशक वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि नाटक गंभीर विषय को भी रोचक बनाकर विद्यार्थियों के मन मस्तिष्क में ज्ञान प्रवाह का जीवंत माध्यम है। सेक्टर-2 स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में नाट्य लेखन एवं प्रस्तुति कार्यशाला का मंगलवार से आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिखे गए नाटकों को ऐजुसैट द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। ताकि हरियाणा के सभी स्कूलों में विद्यार्थी समाज की गहरी सच्चाइयों से रूबरू हो सकें। कार्यशाला की प्रासंगिकता पर उप निदेशक जोगिंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कार्यशाला में हरियाणा के सभी जिलों की हिस्सेदारी इस बात का प्रमाण है कि हमारे शिक्षक साहित्य के गहरे सरोकारों से जुड़े हैं। दिल्ली से आई प्रख्यात डॉ. शशि सहगल ने कहा कि समकालीन हरियाणा के जिंदगी का रोजनामचा लिखे जा रहे नाटकों का प्राण तत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed