{"_id":"5952b74d4f1c1bd2238b46e8","slug":"149859314513-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी.एम फ़्लाइंग ने मिठाई की दुकान पर छापामारी कर भरे सैम्पल- रायपुर रानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी.एम फ़्लाइंग ने मिठाई की दुकान पर छापामारी कर भरे सैम्पल- रायपुर रानी
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीट शॉप में दूध के ड्रम में मिला मरा चूहा
सीएम के फ्लाइंग दस्ते ने रायपुररानी में मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
सीएम के फ्लाइंग दस्ते ने मंगलवार को त्रिलोकपुर चौक रायपुररानी में एक मिठाई की दुकान दबिश दी। दस्ते के डीएसपी राजेश लोहन और फूड इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने मिठाई की दुकान पर करीब दो घंटे तक छापामारी कर दुकान में मौजूद सभी प्रकार के खाद्य प्रदार्थों के सैंपल भरे। फूड इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने मिठाई की दुकान से दूध, घी, बर्फी और अन्य खुले बना खाने-पीने के सामान का सैंपल भर उसे सील किया गया। फ्लाइंग के अधिकारियों को दुकान से सामान बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तेल में मक्खियां मिलीं। यहीं नहीं दूध के ड्रम में मरा हुआ चूहा मिला। अधिकारियों ने छापामारी के दौरान पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की। फूड इंस्पेक्टर ने मौका पर उपस्थित थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व एएसआई जिले सिंह को दुकान में मरा हुआ चूहा मिलने से संबंधित और सील खाद्य पदार्थों की लिखित शिकायत दी। वहीं अन्य दुकानदारों ने सूचना मिलते ही अपनी दुकानों को ताला लगा दिया।