फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गांव टोडा के ग्रामीणों की पेयजल समस्या का नहीं हो रहा सही समाधान। लोग पेयजल को तरस रहे।

गांव टोडा के ग्रामीणों की पेयजल समस्या का नहीं हो रहा सही समाधान। लोग पेयजल को तरस रहे।

Wed, 28 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
गांव टोडा के ग्रामीणों की पेयजल समस्या का नहीं हो रहा सही समाधान। लोग पेयजल को तरस रहे।
तीन में से एक ट्यूबवेल के सहारे गांव, टोडा में पेयजल संकट
विज्ञापन

सरपंच के कहने पर भी विभाग ने नहीं भेजे पानी के टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। एक तरफ तो सरकार और प्रशासन लोगों को पर्याप्त पेयजल देने के बड़े-बड़ेे दावे कर रहा है। वहीं करीब सात हजार की आबादी वाले गांव टोडा के ग्रामीण पेयजल को तरस रहे हैं। वों पेयजल की तलाश में भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीण गुलजार सिंह, रामकुमार, बलविंद्र सिंह, बलजीत व अमनदीप ने बताया कि गांव में जन स्वास्थ्य विभाग ने तीन ट्यूबवेल लगाए थे। जिनमें से ट्यूबवेल नंबर-1 श्मशान घाट में, ट्यूबवेल नंबर-2 हरिजन बस्ती और ट्यूबवेल नंबर-3 गोगा माड़ी के नजदीक लगाया था। ट्यूबवेल नंबर-3 तो करीब दो-तीन साल से खराब है। नलकूप नंबर-2 से भी पर्याप्त मात्रा में पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही। जिससे इसमें बार-बार खराबी आ रही है। श्मशान घाट में ट्यूबवेल नंबर-1 पर ज्यादा लोड बढ़ने से उसकी मोटर बार-बार खराब हो रही है। जिसके चलते पूरे गांव में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं। पिछले हफ्ते हरिजन बस्ती के पास लगे नलकूप नंबर-2 में खराबी आ गई थी। जिसे ठीक करने में तीन दिन का समय लगा था। लोगों को तीन दिन पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। उसके बाद तीन दिन से श्मशान घाट में लगा नलकूप नंबर-3 भी खराब है। ग्रामीणों को तीन दिन से पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है।

पानी के लिए हाहाकार, लोगों में गुस्सा
गांव की सरपंच अनीता रानी ने बताया कि गांव की आबादी के हिसाब से गांव में चार नलकूप होने चाहिए। तभी जाकर पूरे गांव के लोगों के घरों तक पानी पहुंच सकता है। इस समय गांव में केवल दो ही नलकूप चल रहे हैं। जब-जब भी उनमें से एक खराब होता है पूरे गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मच जाता है। ग्रामीणों को पेयजल सप्लाई नहीं मिल पा रही है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से टैंकरों से पेयजल सप्लाई की व्यवस्था करने की प्रार्थना की थी, लेकिन टैंकर की कोई व्यवस्था नहीं की। ग्रामीणों में सरकार व जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी गुस्सा है।
विज्ञापन


विधायक से दो ट्यूबवेल और लगाने की मांग
ग्रामीणों की यह गंभीर समस्या सरकार के पेयजल देने के वादों पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही है। ग्रामीणों ने कालका विधायक लतिका शर्मा से गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए दो ट्यूबवेल और लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को रेजुलेशन भेजा है
सरपंच अनीता रानी ने बताया कि गोगा माड़ी के नजदीक जो नलकूप फेल हुआ है, उसकी जगह नया नलकूप लगाने का रेजुलेशन डालकर विभाग को सौंपा है। जब जन स्वास्थ्य विभाग के जेई सतबीर से बात चीत की तो उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से गोगा माड़ी के पास फेल नलकूप की जगह जो दूसरा ट्यूबवेल लगाने का रेजूलेशन डाला है। इसकी एक कॉपी विधायक लतिका शर्मा व एक कॉपी उच्च अधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed