फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कल पंचकूला में

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कल पंचकूला में

Wed, 28 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कल पंचकूला में
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कल पंचकूला में
विज्ञापन

सेक्टर-एक में पंजाब और हरियाणा के सांसदों, विधायकों से करेंगे मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
29 जून को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद पंचकूला में पंजाब, हरियाणा के सांसदों, विधायकों से मुलाकात करेंगे। सेक्टर-1 स्थित होटल रेड बिशप में रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मंगलवार को पंचकूला में तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन के लिए भाजपा के जिला स्तरीय नेताओं ने बैठक की।
पूर्व स्पीकर को दी नसीहत
सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए टिप्स भी दिए। बैठक में कोविंद का 29 जून को जोरदार स्वागत करने को कहा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुभाष बराला ने पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा की ओर से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर की गई टिप्पणी पर कहा कि कुलदीप शर्मा को ऐसी टिप्पणी करते समय मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। जीएसटी पर सुभाष बराला ने कहा कि जीएसटी को सोच-समझकर लाया गया है। यह व्यापारियों, उपभोक्ताओं के लिए के लिए लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन

अपराध पर लगाम कसी जा रही है
प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार लाना सरकार का प्रयास है। बराला ने पलवल में चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले और कानून व्यवस्था पर कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ठीक है। यहां अपराध पर लगाम कसी जा रही है। हरियाणा में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉएड सभी जिलों में छापामारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed