फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   समस्या

समस्या

Sun, 25 Jun 2017 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
समस्या
कहा, जब तक समस्या का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वाहन नहीं जाने देंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
मक्खियों की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने रविवार देर रात करीब साढ़े 8 बजे रायपुररानी-मोरनी वाया शेर गुज्जरां रोड को गांव कंडाईवाला के पास घंटों ट्रैफिक जाम रखा। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने रोड जाम किया हुआ था।
ग्रामीणों ने हाईवे पर पोल्ट्री फार्मो में फीड ले जाने वाले ट्रक को रोके रखा और आरोप लगाया कि जब तक मक्खियों की समस्या का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक सड़क से वाहन नहीं जाने देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि मक्खियों की समस्या के कारण दूषित खाना खाने को मजबूर हैं। इस समस्या पर प्रशासन ध्यान नहीं देता है। मक्खियों की समस्या का प्रशासन जल्द ठोस उपाय निकाले, क्योंकि इस समस्या के कारण वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पेड़ और पत्थर डालकर सड़क पर लगाया जाम
कंडाईवाला की महिलाओं और लोगों ने रायपुररानी-टिक्करताल को कई घंटों के लिए जाम कर दिया। इसके कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि मक्खियों से इतना परेशान हो गए कि उन्हें मजबूरी में रोड जाम करना पड़ा, क्योंकि इससे पहले कई बार मक्खियों की रोकथाम के लिए विरोध किया गया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते इस क्षेत्र में मक्खियों की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है लेकिन प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई न करने पर क्षेत्र में बच्चे भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
वहीं रायपुररानी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा रास्ता रोकने की सुचना मिली थी लेकिन मौके पर गई पुलिस को कोई नहीं मिला।

फोटो
नं.-2-
रायपुररानी-मोरनी वाया शेरगुज्जरां रोड पर जाम लगाकर विरोध करते ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed