फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1342 crore GST collected in seven months, nine percent more than last year

Chandigarh News: सात महीने में 1342 करोड़ इकट्ठा हुआ जीएसटी, पिछले साल से नौ फीसदी ज्यादा

Thu, 02 Nov 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
1342 crore GST collected in seven months, nine percent more than last year
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की तरफ से बुधवार को जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए गए। पिछले सात महीने में शहर का जीएसटी संग्रह 1342 करोड़ रहा है, जबकि पिछले साल इस अवधि के दौरान ये संग्रह 1227 रहा था। इस तरह इस साल जीएसटी संग्रह में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।एसजीएसटी सेटलमेंट के बाद ही ये बढ़ोतरी सामने आई है। माल और सेवा कर (जीएसटी) पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं। सितंबर 2023 में सितंबर 2022 के मुकाबले 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा पंजाब के जीएसटी संग्रह में भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी जारी है। पंजाब का जीएसटी संग्रह इस साल सात महीने में 15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 13115 करोड़ रहा है, जबकि पिछले साल ये 11,378 करोड़ रुपये था। हरियाणा का जीएसटी संग्रह 11 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 20358 करोड़ रुपये रहा है। यूटी प्रशासन को इस बार आबकारी से उम्मीद मुताबिक राजस्व प्राप्त नहीं हुआ है। सभी ठेकों की नीलामी न होने के चलते विभाग को 500 करोड़ रुपये के करीब राजस्व मिला है, जबकि विभाग का लक्ष्य 850 करोड़ रुपये का था। बता दें कि अगर एक महीने को छोड़ दिया जाए तो पिछले कुछ महीनों से लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed