{"_id":"63ece96407e6cf377205a7d3","slug":"13-officers-including-12-ssp-transferred-in-punjab-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 जिलों के SSP बदले, यहां पढ़ें- किसे-कहां भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 जिलों के SSP बदले, यहां पढ़ें- किसे-कहां भेजा गया
Wed, 15 Feb 2023 07:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Feb 2023 07:50 PM IST
सार
बटाला के मौजूदा एसएसपी सतिंदर सिंह को बदलकर एसएसपी अमृतसर रूरल, फाजिल्का के मौजूदा एसएसपी भूपिंदर सिंह को बदलकर एसएसपी मालेरकोटला लगाया गया है। मालेरकोटला की मौजूदा एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू को बदलकर एसएसपी फाजिल्का नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पंजाब सरकार ने बुधवार को तुरंत प्रभाव से 12 एसएसपी समेत 13 आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। गृह मामले व न्याय विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार फरीदकोट के एसएसपी राजपाल सिंह को बदलकर एसएसपी कपूरथला और कपूरथला के एसएसपी नवनीत सिंह बैंक को बदलकर एसएसपी लुधियाना (ग्रामीण) लगाया गया है। लुधियाना (ग्रामीण) के एसएसपी पद का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे आईपीएस अधिकारी हरजीत सिंह जो एआईजी आर्मामेंट पंजाब चंडीगढ़ तैनात थे, को इसी पद के साथ एसएसपी फरीदकोट का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा, बठिंडा के एसएसपी जे. एलनचेजियन को एसएसपी मोगा लगाया गया है और मोगा के मौजूदा एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना को बदलकर एसएसपी बठिंडा लगाया गया है। खन्ना के एसएसपी दायमा हरीश कुमार ओमप्रकाश को बदलकर एसएसपी गुरदासपुर लगाते हुए गुरदासपुर के मौजूदा एसएसपी दीपक हिलोरी को डीजीपी पंजाब का स्टाफ अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सातवीं बटालियन पीएपी जालंधर के कमांडेंट हरमंदिर सिंह गिल को एसएसपी मुक्तसर साहिब लगाया गया है जबकि डीजीपी के एसओ अश्विनी गोटयाल जो एआईजी एचआरडी पंजाब का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे थे, को अब एआईजी एचआरडी पंजाब लगाते हुए एसएसपी बटाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, बटाला के मौजूदा एसएसपी सतिंदर सिंह को बदलकर एसएसपी अमृतसर रूरल, फाजिल्का के मौजूदा एसएसपी भूपिंदर सिंह को बदलकर एसएसपी मालेरकोटला लगाया गया है। मालेरकोटला की मौजूदा एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू को बदलकर एसएसपी फाजिल्का नियुक्त किया गया है।