फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12th student died due to drowning in Ghaggar river in Panchkula

Panchkula News: 12वीं के छात्र की घग्गर नदी में डूबने से मौत, 48 घंटे बाद 250 मीटर दूर मिला शव

Sun, 31 Jul 2022 11:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोरनी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरनी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 Jul 2022 11:32 PM IST
सार

26 दिन पहले रायपुररानी के गांव टोड़ा के पास टांगरी नदी में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद पिंजौर स्थित कौशल्या नदी में दो लोग फंस गए थे। उन्हें एनडीआरफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया था।

विज्ञापन
12th student died due to drowning in Ghaggar river in Panchkula
छात्र ललित कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

स्कूल से घर लौटते समय हरियाणा के पंचकूला जिले के गांव दंदोली निवासी 12वीं के छात्र ललित कुमार की घग्गर नदी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव परिजनों को दो दिन बाद रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 250 मीटर दूर पत्थरों के बीच फंसा मिला। पीठ पर किताबों से भरा बैग था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में मातम का माहौल है, जबकि गांव में शोक की लहर है। ललित शुक्रवार से गायब था, जिसे परिजनों ने ढूंढने का प्रयास भी कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस चौकी में भी शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घग्गर नदी उफान पर है। शुक्रवार ललित कुमार अपने गांव दंदोली से पैदल चल मोरनी स्कूल पहुंचा। स्कूल से छुट्टी के बाद वह दो दोस्तों के साथ पैदल घर की ओर निकला। तीनों दोस्तों ने पहले छामला गांव के पास नदी को एक साथ पार किया। इसके बाद दो दोस्त अपने घर चले गए और ललित अकेले घर की ओर बढ़ा। कयास लगाया जा रहा है कि जब वह बड़ीशेर के छोई गांव के पास उसने उफनती नदी को पार करना चाहा तो वह असफल रहा और तेज बहाव में बह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

26 दिन पहले भी नदी में डूबने से किशोर की हो गई थी मौत
26 दिन पहले रायपुररानी के गांव टोड़ा के पास टांगरी नदी में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद पिंजौर स्थित कौशल्या नदी में दो लोग फंस गए थे। उन्हें एनडीआरफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया था। इसके बाद घग्गर नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी थी। पिछले सप्ताह सेक्टर-28 स्थित घग्गर नदी में एक व्यक्ति का कई दिन बाद शव मिला था। 

खतरनाक प्वाइंट पर फुटपाथ बनाने की जरूरत  
जिला प्रशासन बरसात के दिनों में हर साल लोगों को नदी नालों में जाने से रोकने का आदेश जारी करता है। बावजूद ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ता है। दर्जनों स्थानों पर बच्चे उफनती नदियों को दिन में कई बार पार कर शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। जबकि, ग्रामीण रोजमर्रा के काम के लिए नदियों को पार करते हैं। 
 

हरियाणा सरकार ने पिछले कुछ सालों में इलाके में पुलों का निर्माण करवाया है। पुल के निर्माण से आवागमन आसान हुआ है। वहीं उन जगहों को नजरअंदाज किया गया जहां से बरसात व आम दिनों में सैकड़ों लोग नदी पार करते हैं। इन स्थानों को चिन्हित कर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाना चाहिए। विधानसभा में कई बार समस्याओं को उठाया है लेकिन नजरअंदाज किया गया। पुल के निर्माण से वाहन चालक को तो राहत मिली, लेकिन पैदल चलने को लाभ नहीं मिला। प्रदीप चौधरी, विधायक कालका।

सालभर बहने वाली नदियों से ज्यादा खतरनाक बरसाती नदियां होती हैं। इलाके से निकलने वाली घग्गर भी अपने उफान पर होती है। लोग मजबूरी में ही अपनी जान को जोखिम में डालकर पार करते हैं। सरकार कुछ जरूरी स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाकर ग्रामीणों को सुविधा प्रदान करे। - ब्रिज किशोर, अध्यापक 

बारिश के दिनों में उफनती नदी पार कर काम पर जाना पड़ता है। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले जरूरी सामान के लिए भी नदी से होकर ही जाना पड़ता है। जिससे हर समय हादसे का भय सताता रहता है। सरकार कुछ समाधान करवाए और जरूरत की जगह फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाए।  खेमराज, पूर्व सरपंच कोठी पंचायत।

नदी पार के गांवों में बरसात के दिनों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिन में गर्भवती महिलाओं के अलावा बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जिन्हें चारपाई पर लादकर और न पैदल ही नदी को पार कराया जा सकता है। सरकार ध्यान दे और फुट ओवर ब्रिज बनाकर समाधान करवाए। - डीपी शर्मा, पूर्व सरपंच टिक्करताल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed