फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   129392 new voters added in voter list in Haryana 8821 voters in age group of 100 plus

Haryana Assembly Election: छह दिन में 1,29,392 नए मतदाता सूची में शामिल, 100+ आयु वर्ग के 8,821 वोटर्स

Mon, 16 Sep 2024 07:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Sep 2024 07:34 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 20354350 पहुंच गई है। इनमें 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता हैं।

विज्ञापन
129392 new voters added in voter list in Haryana 8821 voters in age group of 100 plus
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नए मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में छह दिन में एक लाख 29 हजार 392 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें 64,031 पुरुष, 65,352 महिलाएं और नौ थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। नए मतदाताओं के जुड़ने से प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 20354350 पहुंच गई है। इनमें 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता हैं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के मुताबिक प्रदेश में 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। उसके बाद 2 सितंबर 2024 तक वोट बनवाने के लिए फार्म-6 जमा करवाए जा सकते थे। इस दौरान 1,29,392 नए मतदाता सूची में शामिल हुए। मतदान के लिए 20,629 पोलिंग बूथ बनाए गए है।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 8,821 मतदाता हैं। 18 से 19 आयु वर्ग के 5,24,514 युवा मतदाता, इसी प्रकार, 1,49,142 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु के 2,31,093 मतदाता हैं। इसके अलावा, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 8,821 है। इसके अतिरिक्त, 1,09,217 सर्विस मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची में जांचें अपना नाम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विभाग की वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर मतदाता सूचियां अपलोड है, कोई भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर सकता है। इसके अलावा, वोटर हेल्पलाइन नंबर- 1950 पर कॉल करके भी अपनी वोट को चेक किया जा सकता है। वोट डालने के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल होना अनिवार्य है।


एक चरण में होगा मतदान
हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। 5 अक्तूबर को वोटिंग होगी। वहीं आठ अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले 1 अक्तूबर को मतदान और 4 अक्तूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन बाद में चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों में बदलाव किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed