{"_id":"6d029d36c06ee9560975bead4cc7ace1","slug":"123-rural-guest-house-seal-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में बने 123 गेस्ट हाउस होंगे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में बने 123 गेस्ट हाउस होंगे सील
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Nov 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने शहर के विभिन्न गांवों में बने 123 गेस्ट हाउस सील करने के आदेश जारी किए हैं। निगम ने इन्हें वायलेशन हटाने के लिए एक महीने का समय दिया है।
विज्ञापन
इनमें से ज्यादातर गेस्ट हाउस बुड़ैल, कजेहड़ी, अटावा और बुटेरला में चल रहे हैं। इनमें डिजाइन, स्ट्रक्चर और फायर सेफ्टी को लेकर कई तरह के वायलेशन हुए हैं। निगम ने पहले भी इन्हें कई बार नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता ने कहा कि इन्हें एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ और अन्य अफसर इन गेस्ट हाउस की इंस्पेक्शन करेंगे।
विज्ञापन
हायर अथॉरिटीज से मिलेंगे : जसबीर
चंडीगढ़ विलेज गेस्ट हाउस ऑनर्स एसोसिएशन के महासचिव जसबीर सिंह ने कहा कि लोगों ने कर्ज लेकर ये गेस्ट हाउस बनाए हैं। इनसे हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है। निगम की कई ऐसी शर्तें हैं, जिनसे उन्हें नुकसान होगा। इसे लेकर वे प्रशासन व निगम के उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।