{"_id":"c5124ee4abd677c45b75c957a840c03a","slug":"123-guest-houses-of-chandigarh-will-be-sealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सील हो जाएंगे 123 गेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सील हो जाएंगे 123 गेस्ट हाउस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Dec 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आसपास के विभिन्न गांवों में चल रहे 123 गेस्ट हाउसों को जल्द ही सील किया जाएगा। ये गेस्ट हाउस बुड़ैल, कजेहड़ी, अटावा व बुटेरला में चल रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें वायोलेशन का आरोप है और फिलहाल कोई राहत भी नहीं मिली है। हालांकि, सोमवार को गेस्ट हाउस मालिक वित्त सचिव सर्वजीत सिंह से मिले थे, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
वित्त सचिव ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी भी हालत में स्टे नहीं दिया जा सकता है। अब गेस्ट हाउस मालिकों को दोबारा से नक्शा पास करवाने के लिए कहा गया है, लेकिन इसके लिए भी अतिरिक्त समय नहीं दिया गया है। नक्शा पास कराने के लिए जो समय दिया गया था, वह भी खत्म हो चुका है। ऐसे में इन गेस्ट हाउस को कभी भी सील किया जा सकता है।
विज्ञापन
वित्त सचिव की दो टूक
वित्त सचिव ने गेस्ट हाउस मालिकों को कहा कि वे अपना गेस्ट हाउस खुद बंद करके नक्शा पास कराने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि नक्शे पास होते हैं तभी वे गेस्ट हाउस का संचालन कर सकेंगे।
सील करने को पुलिस से मांगी मदद
नगर निगम की ओर से पहले ही इन गेस्ट हाउस मालिकों को सीलिंग के ऑडर्स जारी किए जा चुके हैं। इन गेस्ट हाउस में डिजाइन, स्ट्रक्चर और फायर सेफ्टी से संबंधित कई तरह के वॉयलेशंस हैं।
नगर निगम ने उन्हें वॉयलेशन हटाने के लिए कहा था, लेकिन संचालकों ने इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। अब नगर निगम ने गेस्ट हाउस सील करने के लिए पुलिस से सहयोग मांगा है।