फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1219 challans on Holi, 21 detained, 12's license suspended

Chandigarh News: होली पर 1219 चालान, 21 को हिरासत में लिया, 12 के लाइसेंस सस्पेंड

Fri, 10 Mar 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
1219 challans on Holi, 21 detained, 12's license suspended
चंडीगढ़। होली पर हुड़दंगबाजों से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 850 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस और सीसीटीवी कैमरों से 1219 चालान काटकर 146 वाहनों को जब्त किया गया। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने, खुले में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने, ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, 21 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ धारा 107, 151 के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में अलग-अलग 10 जगहों पर ड्रंकन ड्राइव नाके लगाए थे। इन नाकों पर 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव नाके के दौरान 60 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। उधर चंडीगढ़ पुलिस ने होली पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी कार्रवाई की है। इनमें रेड लाइट जंप, ओवर स्पीड, जेब्रा क्रॉसिंग, हेल्मेट और ट्रिपल राइडिंग, ड्रंकन ड्राइव और अन्य नियमों के तोड़ने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड
चंडीगढ़। होली पर पुलिस की ओर से ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाकर 60 लोगों पर कार्रवाई के बाद इन चालानों को जिला अदालत में भेज दिया गया। हालांकि वीरवार को अदालत में 12 लोग ही पेश हुए। अदालत ने ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने और शराब पीकर वाहन चलाने पर 12 लोगों का छह महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। इन 12 लोगों पर प्रति व्यक्ति दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इनसे 1 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed