फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1209 infected found in one day in Tricity, stirred up

ट्राइसिटी में एक दिन में मिले 1209 संक्रमित, मचा हड़कंप

Sat, 08 Jan 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
1209 infected found in one day in Tricity, stirred up
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शुक्रवार को कोरोना के 1209 मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 390, मोहाली के 319 और पंचकूला के 500 लोग शामिल हैं। इनमें पीजीआई के 10 कर्मचारियों समेत पंचकूला के 22 स्वास्थ्यकर्मियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

उधर, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूटी प्रशासक के फैसले के बाद शुक्रवार को डीसी विनय प्रताप सिंह ने रात्रि कर्फ्यू से संबंधित विस्तृत आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार रात 10 से सुबह 5 बजे तक आम लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। वहीं, इस दौरान कौन-कौन लोग बाहर निकल सकते हैं। किसी की मजबूरी है तो उसके लिए मूवमेंट पास बनाया जाएगा। प्रशासन ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को मिले 390 संक्रमितों में से 10 मरीज पीजीआई के हैं। इनमें 204 पुरुष और 186 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमण दर 10.77 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, सक्रिय केसों की संख्या 1323 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 3620 लोगों की जांच की, जबकि दूसरी ओर सात दिन की अवधि पूरी करने वाले 46 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। तेजी से बढ़ते संक्रमण के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पीजीआई समेत अन्य अस्पतालों में 130 मरीज ऑक्सीजन और 4 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीमाजरा और सेक्टर 15 बन रहे हॉटस्पॉट
मनीमाजरा के साथ सेक्टर 15 कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। शुक्रवार को मनीमाजरा से 23, सेक्टर 15 से 19, सेक्टर 38 से 17, सेक्टर 40 से 15 , सेक्टर 21 और 22 से 14-14 संक्रमित मिले हैं। वहीं, पीजीआई में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि शहर के अन्य इलाकों में भी संक्रमण दर तेजी से बढ़ रहा है।
टीकाकरण ने भी पकड़ी रफ्तार
बढ़ते संक्रमण के साथ टीकाकरण अभियान भी रफ्तार पकड़ रहा है। इसमें एक तरफ जहां वयस्कों में दूसरी डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 94.43 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं, 15 से 18 साल के बीच के 18459 किशोरों ने पहली खुराक लगवाकर 25.64 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
गैर-जरूरी सेवाओं और गतिविधियों पर प्रतिबंध
चंडीगढ़। डीसी विनय प्रताप सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान सभी गैर-अनिवार्य सेवाओं और गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, केमिस्ट की दुकानें, अस्पताल और एटीएम 24 घंटे खुले रहेंगे। इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों में शिफ्टों में काम हो सकेगा। नेशनल और स्टेट हाईवे पर आवाजाही को बाधित नहीं किया जाएगा। इस दौरान अन्य राज्यों से माल की आपूर्ति को रोका नहीं जाएगा। सभी रेस्टोरेंट, ईटिंग प्वाइंट, होटल, फूड कोर्ट आदि अपने आधी क्षमता पर कार्य करेंगे। इसके अलावा सभी दुकानों को 10 बजे बंद करना होगा और आखिरी ऑर्डर देने का समय 9 बजे होगा। अगर कोई इस आदेश की पालना नहीं करता है तो उसके खिलाफ आईपीसी-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें मिलेगी छूट
-अनिवार्य सेवाओं में लगे कर्मी, जिनमें नगर निगम के कर्मचारी, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मचारी, मिलिट्री, स्वास्थ्य, बिजली, प्रशासन के मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मी और कोविड-19 संबंधित ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को कर्फ्यू से छूट मिलेगी।

- यूटी प्रशासन की तरफ से जिन्हें कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे, उन्हें भी छूट मिलेगी।
- अन्य राज्यों में आने-जाने वालों को रोका नहीं जाएगा। हालांकि, इस दौरान उन्हें यात्रा की वजह, वह कहां यात्रा कर रहे हैं आदि की जानकारी देनी होगी।
- सभी अस्पताल, केमिस्ट की दुकानें और एटीएम 24 घंटे खुले रहेंगे।
- गर्भवती महिलाएं व इलाज कराने जा रहे मरीजों को छूट मिलेगी।
- एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी से आ और जा रहे लोगों को भी छूट मिलेगी।
कर्फ्यू पास के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
कर्फ्यू पास के लिए यूटी प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। शहरवासी 0172-2700076 और 0172-2700341 पर फोन कर कर्फ्यू पास से संबंधित जानकारी और आवेदन कर सकते हैं। मूवमेंट पास के लिए http://admser.chd.nic.in/dpc/ पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed