फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1200 crores per month to help the poor who affected to corona virus outbreak in Haryana

कोरोना वायरस: हरियाणा में गरीबों की मदद के लिए हर माह 1200 करोड़, अप्रैल का राशन मुफ्त

Mon, 23 Mar 2020 10:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
1200 crores per month to help the poor who affected to corona virus outbreak in Haryana
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में कोरोना वायरस से लड़ने व निम्न आय वर्ग लोगों के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये प्रति माह की वित्तीय पैकेज की घोषणाएं की हैं। जिसके तहत मजदूरों, रिक्शा चालकों, रेहड़ी वालों, स्ट्रीट वेंडर दैनिक वेतन भोगी सहित निर्माण कार्य में लगे मजदूरों, बीपीएल परिवारों को वित्तीय सहायता सीधी जाएगी। ताकि इस प्रकार के वर्ग के लोगों को लॉकडाउन के दौरान दिन-प्रतिदिन की आवश्यकता की चीजों के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

विज्ञापन


घोषित किए गए पैकेज के तहत सभी बीपीएल परिवारों को अप्रैल महीने के लिए उनके मासिक राशन को निशुल्क प्रदान किया जाएगा। जिस पर कुल 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें चावल या गेहूं उनकी पात्रता के अनुसार, सरसों का तेल और 1 किलो चीनी शामिल होगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार, स्कूलों और आंगनबाड़ियों को बंद करने की अवधि के दौरान सरकारी स्कूलों में नामांकित सभी बच्चों के लिए सूखा राशन प्रदान किया जाएगा। पैकेज के तहत जिन सभी बीपीएल परिवारों ने एमएमपीएसवाई के तहत पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें 30 मार्च से शुरू होने वाले साप्ताहिक आधार पर 4500 रुपये प्रति माह की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा और इस पर 135 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार जो दैनिक आधार पर कमाई कर रहे थे जैसे कि मजदूर, स्ट्रीट वेंडर आदि संबंधित जिले के डीसी के साथ एक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं, जो 27 मार्च तक स्थापित किया जाएगा। ऐसे सभी व्यक्ति जो पात्र पाए जाते हैं और जिनका बैंक खाता है, उन्हें सीधे 1000 रुपये प्रति सप्ताह की सहायता प्रदान की जाएगी और इस पर 45 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इस पैकेज में कर्मियों के वेतन सहयोग का भी प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed