फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 Police Officers of Haryana to be honored with President's Police Medal and Police Medal

हरियाणा: एडीजीपी एएस चावला को राष्ट्रपति पुलिस मेडल, 11 पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

Sat, 15 Aug 2020 06:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Aug 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
12 Police Officers of Haryana to be honored with President's Police Medal and Police Medal
अरशिंदर सिंह चावला

हरियाणा के 12 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर तैनात अरशिंदर सिंह चावला को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में चंडीगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर रामलाल, रोहतक से सब इंस्पेक्टर राकेश मनी, पंचकूला से ओआरपी सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एचएपी मधुबन में सेवाएं दे रहे सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, रेवाड़ी से सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, फरीदाबाद से सब इंस्पेक्टर निहाल सिंह, पंचकूला में कार्यरत सब इंस्पेक्टर महासिंह शहजादपुर, अंबाला में एसएचओ ट्रैफिक के पद पर तैनात एग्जम्टी सब इंस्पेक्टर रामकुमार, करनाल से एएसआई साइबर सेल कर्मबीर सिंह, पंचकूला में एएसआई क्राइम राजेश कुमार तथा स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला के एग्जम्टी एएसआई शिव कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। इससे पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed