फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 cities Of Haryana in 20 most polluted cities of the country

देश के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में 12 हरियाणा के, हवा बेहद खराब, ऐसे करें बचाव

Thu, 31 Oct 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/नई दिल्ली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/नई दिल्ली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Oct 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
12 cities Of Haryana in 20 most polluted cities of the country
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिवाली के बाद से हरियाणा के हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। हालात आपात जैसे हो रहे हैं। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि समूचा प्रदेश गैस चैंबर बनने की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में प्रदेश के 12 शहर शामिल हैं। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 से 475 के बीच दर्ज किया गया। वहीं, पड़ोसी राज्य दिल्ली समेत समूचा एनसीआर बुधवार को गैस चैंबर की तरह बन गया है। 
विज्ञापन


हरियाणा और दिल्ली में पूरे दिन स्मॉग की घनी चादर छाई रही। उत्तर प्रदेश के मेरठ से लेकर हरियाणा के भिवाड़ी तक हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर बनी हुई है। स्मॉग से गुरुवार को भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा का पानीपत और उत्तर-प्रदेश का गाजियाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दर्ज हुए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने लोगों को सुबह की सैर बंद करने के साथ ही खुले में कोई भी गतिविधि नहीं करने की सलाह दी है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकॉस्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर पश्चिम से दिल्ली पहुंच रही हवाओं से इस सीजन में पहली बार दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा सबसे ज्यादा करीब 35 फीसदी पहुंच गया। 

वहीं, पिछली रात सतह पर चलने वाली हवा की चाल तकरीबन शून्य थी। दोनों के मिले-जुले असर से दिल्ली समेत तकरीबन 55,083 वर्ग किमी में फैले एनसीआर में स्मॉग की घनी चादर छाई रही। जिन शहरों की हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर तक नहीं पहुंची थी, वहां का प्रदूषण भी 400 के करीब रहा।

सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद और पानीपत का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) क्रमश: 478 व 475 दर्ज किया गया, जबकि पानीपत में सुबह आठ बजे पीएम-10 का स्तर 500 रिकॉर्ड किया गया। सीपीसीबी विशेषज्ञों का कहना है कि हालात आपात स्थिति की तरफ जा रहे हैं। अगर मौसमी दशाओं में बदलाव नहीं हुआ तो प्रदूषण स्तर 500 के पार भी जा सकता है।

पराली जलाने के मामले घटे, शुक्रवार को सुधर सकती है हवा
पिछले 24 घंटों में हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। मंगलवार को 2577 की तुलना में बुधवार को 1057 मामले पराली जलाने के दर्ज किए गए। गुरुवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं के हिस्से में आठ फीसदी की गिरावट आएगी। वहीं, दोपहर बाद से सतह पर हवा की चाल में भी थोड़ा इजाफा होगा। इससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार होगा, जिसका असर शुक्रवार को दिख सकता है।

देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक
शहर             एक्यूआई    
गाजियाबाद    478
पानीपत        475
बल्लभगढ़     467
बागपत        461
नोएडा         450
ग्रेटर नोएडा  438
हापुड़          435
मेरठ          430
बुलंदशहर   430
कैथल        423
दिल्ली       419
जींद          415
फरीदाबाद  404
भिवाड़ी      390
कुरुक्षेत्र     390
करनाल    388
गुरुग्राम    365
भिवानी    360
सिरसा     359
अंबाला    356

शरीर पर यह हो सकता है असर
आंख, फेफड़े, नर्वस सिस्टम, सिर दर्द और त्वचा प्रभावित हो सकती है।
डायरिया की बीमारी भी हो सकती है।
वातावरण में मौजूद हानिकारक तत्व सांस के जरिये शरीर में पहुंच जाते हैं, ये खून में मिलकर लोगों को रोगी बना सकते हैं

डॉक्टरों की सलाह
- सुबह और देर शाम की सैर से बचें। यदि सुबह सैर के लिए निकलना ही है तो कुछ खाकर निकलें। खाली पेट टहलने से बचें।
- पार्क में ओस देखने के बाद ही वहां पर टहलें। ओस की वजह से प्रदूषण की एक लेयर साफ हो जाती है।
- घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाकर निकलें।
- खाने में स्वास्थ्यवर्धक भोज्य पदार्थ लें और खूब पानी पीएं, इससे शरीर को हानि पहुंचाने वाले प्रदूषित तत्व शरीर से निकल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed