{"_id":"61876a4732f13474b212539f","slug":"11-kg-heroin-caught-by-bsf-near-indo-pak-border-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ को बड़ी कामयाबी: फिरोजपुर में 11 किलो हेरोइन पकड़ी, आईएसआई के संपर्क में सीमावर्ती गांवों के युवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीएसएफ को बड़ी कामयाबी: फिरोजपुर में 11 किलो हेरोइन पकड़ी, आईएसआई के संपर्क में सीमावर्ती गांवों के युवा
Sun, 07 Nov 2021 11:41 AM IST
ajay kumar
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:41 AM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़ पार सुरक्षाबलों ने हेरोइन के 24 पैकेट बरामद किए हैं। इनमें 11 किलो हेरोइन मिली है। आशंका जताई जा रही है कि तस्कर करीब 13 किलो हेरोइन ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ ने पकड़ी हेरोइन की खेप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फाजिल्का से सटी सरहद पर चौकी चक खीवा के पास से हेरोइन के 24 पैकेट बरामद किए हैं। इन पैकेट में से 22 पैकेट खराब हैं और दो पैकेट एकदम ठीक हैं। इन पैकेट में मिली हेरोइन का वजन करीब 11 किलो आंका गया है। बीएसएफ के अबोहर रेंज डीआईजी ने हेरोइन पकड़े जाने की पुष्टि की और कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को इस बारे में सूचित कर दिया है। यह हेरोइन उनके हवाले कर दी जाएगी।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक फाजिल्का से सटी सरहद पर बीएसएफ की चौकी चक खीवा के नजदीक बाड़ पार खेत में बीएसएफ को हेरोइन के 24 पैकेट मिले। यह पैकेट किसी भारतीय तस्कर ने पाक तस्कर से मंगवाए थे। यह खेप बाड़ पार खेत में छिपाकर रखी गई थी। 22 पैकेट डैमेज मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तस्कर थोड़ी-थोड़ी हेरोइन निकाल कर ला रहे थे। एक पैकेट में करीब एक किलो हेरोइन थी।
विज्ञापन
अंदाजा यह है कि तस्कर करीब 13 किलो हेरोइन ला चुके हैं। बीएसएफ को इसकी भनक तक नहीं लगी है। फिलहाल सरहद से मिले हेरोइन पैकेट किसके थे, इस बारे में बीएसएफ अपने स्तर पर जांच कर रही है। जिसकी जमीन से हेरोइन मिली है, उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
आईएसआई के संपर्क में सीमांत गांव के युवा
पंजाब से सटी भारत-पाक की लगभग साढ़े पांच सौ किलोमीटर की सरहद पर बसे गांव के ज्यादातर युवा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में हैं। इन्हें हेरोइन और टिफिन बम व गोला बारूद भेजा जा रहा है। सीमांत गांव के कई युवा तस्करी में संलिप्त हैं। सुरक्षा एजेंसियों के हाथ अभी पांच परिवारों के लोग ही लगे हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि फाजिल्का, जलालाबाद, फिरोजपुर, तरनतारन, खेमकरण, पठानकोट, अमृतसर व गुरदासपुर के सीमांत इलाके में टिफिन बम पहुंच चुके हैं। जलालाबाद ब्लास्ट के बाद से ये लोग भूमिगत हो गए हैं।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक कुछ माह के भीतर बहुत से ऐसे लोगों ने फेंसिंग पार जमीन ठेके पर ली है, जिनका कृषि से कोई संबंध नहीं है। खेती की आड़ में तस्करी करना है। हेरोइन तस्करी में पैसा कमाने की लत के बाद अब पाक खुफिया एजेंसी ने पंजाब में शांति भंग करने के उद्देश्य से टिफिन बम और हैंड ग्रेनेड जैसे विस्फोटक भेजना शुरू कर दिया है।
जानकारों का कहना है कि विस्फोट करने पर इन्हें मोटी रकम अदा की जाती है। ये लोग इस लालच में टिफिन बम के जरिए पंजाब में विभिन्न जगहों पर विस्फोट कर रहे हैं। जलालाबाद में 15 सितंबर को सब्जी मंडी में टिफिन बम रखने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही विस्फोट हो गया और इसमें बलविंदर सिंह निवासी निहंगे वाले झुग्गे जिला फिरोजपुर की मौत हो गई थी। बलविंदर सिंह बम रखने जा रहा था। जानकारों का कहना है कि फिरोजपुर व जलालाबाद से सटे सीमांत गांवों में टिफिन बम छिपाने की आशंका है।