फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 boxes of liquor recovered

11 पेटी शराब बरामद

Tue, 23 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
11 boxes of liquor recovered
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित ए/बी मोड़ के पास गश्त कर रही पुलिस को देख दो युवकों ने कार दौड़ानी शुरू कर दी। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपी कार को छोड़ मौके से फरार हो गए। जांच में पुलिस को कार से शराब की 11 पेटियां बरामद हुईं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-35 बीट बॉक्स की पुलिस रविवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां से पंजाब नंबर की वेंटो कार गुजर रही थी, लेकिन पुलिस को देख कार चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और वहां से भागना शुरू कर दिया। इससे पुलिस को शक हुआ और उक्त कार का पीछा किया। करीब आधे घंटे पीछा करने के बाद चालक दूसरे साथी के संग कार को छोड़ मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने जब कार को खंगालना शुरू किया तो शराब की 11 पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद कार को कब्जे में लेकर सेक्टर-36 थाने ले जाया गया, जहां दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि कार नंबर के आधार पर उक्त आरोपियों की पहचान की जा रही है, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा होगा कि कार में शराब की तस्करी कर रहे थे या फिर इसके पीछे का मकसद कुछ और है। जांच में पाया गया कि कार में लगा नंबर बटाला का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed