{"_id":"5da77b218ebc3e0130773333","slug":"103-people-challaned-for-not-giving-wet-and-dry-garbage-separately-chandigarh-news-pkl3540660126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीला-सूखा कचरा अलग-अलग न देने पर 103 लोगों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीला-सूखा कचरा अलग-अलग न देने पर 103 लोगों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गीला और सूखा कचरा अलग अलग कर न देने पर बुधवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने 103 लोगों के चालान किए। साथ ही लोगों से अब प्रतिदिन गीला सूखा कचरा अलग अलग देने को कहा है, नहीं तो कचरा लेना भी बंद कर दिया जाएगा। सबसे ज्यादा चालान मौलीजागरां और सेक्टर- 44 में सूखा गीला कचरा मिक्स लेने पर चार डोर टू डोर कचरा लेने वाले का भी चालान किया गया है।
कमिश्नर केके यादव के निर्देश पर बुधवार को भी अलग अलग कचरा न देने वालों के खिलाफ नगर निगम ने चालान किया। लोग जैसे ही मिक्स कचरा लेकर आए निगम के कर्मचारियों ने मकान नंबर नोट कर लिया। कर्मचारियों का कहना है कि यदि मौके पर चालान की फीस नहीं दी तो पानी के बिल के साथ जोड़कर दे दी जाएगी। ज्यादातर चालान रेजीडेंशियल एरिया में ही किए गए हैं, जो 200 रुपए तक हैं। अब व्यावसायिक क्षेत्रों में भी जल्द चालान शुरू किया जाएगा। वहीं कमिश्नर ने लोगों से फिर से अपील की है कि अलग अलग करके ही कचरा दें। इससे कि चंडीगढ़ को स्वच्छता अभियान में अच्छी रैंकिंग मिले। कमिश्नर का कहना है कि सूख गीला कचरा अलग अलग न देने से एनजीटी की ओर से भी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए शहर के लोगों को इसमें सहयोग करना होगा।