फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10-year imprisonment to nine Bangladeshi dacoits

नौ बांग्लादेशी डकैतों को 10 साल की कैद

Thu, 03 Apr 2014 01:28 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
10-year imprisonment to nine Bangladeshi dacoits
स्थानीय अदालत ने सेक्टर-10 स्थित एक कोठी में डकैती डालने वाले नौ
विज्ञापन
बांग्लादेशियों को 10-10 साल कारावास और दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

इन डकैतों ने 15-16 जुलाई 2010 की रात को परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था।

दोषियों में नारुल इस्लाम, अबू जफर, वाजिद अली, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद बिलाल, राकीब होलीदर, जमाल होलीदर, कमरूले व अलमिन खान शामिल हैं।

कोर्ट में दाखिल पुलिस केस के मुताबिक सेक्टर-10 में महेंद्र प्रताप, विनोद कुमार व राकेश कुमार तीनों भाई 15-16 जुलाई की रात अलग-अलग फ्लोर पर सोए थे।

आधी रात बाद नौ लोग ग्राउंड फ्लोर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और जो सदस्य जागे, उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया।

महेंद्र प्रताप के परिवार को रस्सियों से बांधने के बाद फर्स्ट फ्लोर पर गए और उसके बाद सेकेंड फ्लोर पर। इस तरह करीब एक घंटे तक उत्पात मचाया और करीब 20 लाख रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए।

सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज होने के कई दिनों बाद ऐसी ही डकैती बिजनौर (यूपी) में हुई और आरोपी पकड़े गए। पंचकूला पुलिस वहां से आरोपियों की तस्वीरें लाकर पीड़ित परिवार को दिखाई।

पहचान होने के बाद आरोपियों को बिजनौर से लाया गया। उसके बाद पंचकूला में केस चला और मंगलवार को आरोपियों को दोषी करार देने के बाद बुधवार को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed