{"_id":"69d1720ba6b5009d370f4d2d","slug":"10-vehicles-including-four-trucks-four-tempo-travellers-one-school-bus-seized-in-motor-market-chandigarh-news-c-16-pkl1049-987628-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मोटर मार्केट में चार ट्रक, चार टेंपो ट्रैवलर, एक स्कूल बस सहित 10 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मोटर मार्केट में चार ट्रक, चार टेंपो ट्रैवलर, एक स्कूल बस सहित 10 वाहन जब्त
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने शनिवार को मनीमाजरा मोटर मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में बड़ा अभियान चलाते हुए चार ट्रक, चार ट्रैवलर, एक मिनी स्कूल बस सहित कुल 10 वाहन जब्त किए। अभियान के दौरान एक ट्रैवलर चालक द्वारा निगम इंस्पेक्टर पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया।
हिमाचल प्रदेश और हरियाणा नंबर की टैक्सी व टेंपो ट्रैवलर गाड़ियां अक्सर मनीमाजरा के पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा कर लेती हैं। शनिवार को जॉइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर सुपरवाइजर सुनील दत्त की अगुवाई में इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने पहले मोटर मार्केट में डाकघर के पास अभियान चलाकर एक मिनी स्कूल बस और मोटर मार्केट से चार ट्रक हटवाए और जगह खाली करवाई।
इसके बाद जब टीम मनसा देवी रोड स्थित जामा मस्जिद के पास बनी पार्किंग से टेंपो ट्रैवलर और टैक्सी वाहनों को हटाने पहुंची, तो एक चालक ने कथित तौर पर इंस्पेक्टर ललित त्यागी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। बाद में चालक ने माफी मांगने पर मामला शांत कराया।अभियान के दौरान जामा मस्जिद और डाकघर के पास से कुल चार ट्रक, चार टेंपो ट्रैवलर, एक मिनी स्कूल बस और अन्य वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा शाम को सेक्टर-32 वेंडर साइट पर भी कार्रवाई की गई, जहां नियमों से अधिक जगह घेरकर बैठे अवैध वेंडरों को हटाया गया और 15 चालान जारी किए गए। पूरे दिन चले अभियान में निगम टीम ने कुल 57 चालान काटे।