फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 thousand police personnel will be recruited in Punjab on New Year 2025

नए साल में बढ़ेगी पंजाब पुलिस की ताकत:10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती, हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट होंगे कैदी

Tue, 31 Dec 2024 02:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2024 02:12 PM IST
सार

नए साल में पंजाब पुलिस की ताकत बढ़ेगी। पंजाब पुलिस में 10 हजार पुलिस कर्मियों की वर्ष 2025 में भर्ती की जाएगी। भर्ती की फाइल मंजूरी के लिए पंजाब सरकार को भेज दी गई है।

विज्ञापन
10 thousand police personnel will be recruited in Punjab on New Year 2025
Punjab Police - फोटो : X @PunjabPoliceInd

विस्तार

नया साल 2025 का कुछ घंटे बाद आगाज हो रहा है। नए साल के लिए पूरी तैयारियां भी हो चुकी हैं। वहीं पंजाब पुलिस ने भी नए साल 2025 को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया है। नए साल में पंजाब पुलिस की ताकत बढ़ेगी। पंजाब पुलिस में 10 हजार पुलिस कर्मियों की वर्ष 2025 में भर्ती की जाएगी। भर्ती की फाइल मंजूरी के लिए पंजाब सरकार को भेज दी है, जिसे मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला स्तर पर यह भर्ती की जाएगी, जिससे थानों में स्टाफ की कमी फिर हो जाएगी। इसमें कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। इसमें कांस्टेबल स्तर के अधिकारियों की अधिक भर्ती होगी। 

विज्ञापन


पंजाब के आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि इससे पहले 3600 कांस्टेबल की भर्ती की गई थी, जिसमें से 1800 ने ज्वाइन कर लिया है और 1800 कांस्टेबल भी जल्द ही ज्वाइन करेंगे। 
विज्ञापन


सूबे में 456 हाई रिस्क कैदी
पंजाब में 456 हाई रिस्क कैदी चिन्हित किए गए हैं। इसी तरह 210 ड्रग पैडलर भी है। इनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जैल में इन कैदियों को शिफ्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानों पर ग्रेनेड हमलों से सुरक्षा के लिए 25 करोड़ मंजूर
गिल ने बताया कि थानों पर ग्रेनेड हमलों को रोकने के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। बॉर्डर एरिया के थानों में इससे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। पठानकोट, बटाला और अमृतसर रूरल के थानों के आसपास ये कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed