फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10. The fear of counterfeit coins in the shadow market, shoppers increased tension

बाजार में फिर छाया 10 के नकली सिक्के का डर, जानिए अब क्यों हो रही मुश्किल

Sun, 13 Nov 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
10. The fear of counterfeit coins in the shadow market, shoppers increased tension
डेमो - फोटो : demo pic

10 रुपये के नकली सिक्कों से जुड़ी सूचनाएं क्या फैली लोगों ने 10 का सिक्का लेना देना ही बंद कर दिया। नकली सिक्के की सूचना के बढ़े बवाल से दुकानदारों का परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


दुकानदारों का कहना कि किसी को कोई पहचान नहीं है की 10 का सिक्का असली है या नकली। उसके बाद लोगों ने दुकानदारों से सिक्के लेने बंद कर दिए है। बुद्धिराजा सुपर मार्केट के मालिक ओम प्रकाश बुद्धिराजा का कहना कि कई व्यापारियों और दुकानदारों के पास 10 के सिक्के की अच्छी-खासी संख्या है। 
विज्ञापन


ऐसे में दुकानदारों के सिक्के ग्राहकों द्वारा न लिये जोन पर यह सिक्के उनके पास जमा होकर बेकार हो रहे है। वहीं मनाव ढाबा के संचालक बलजिंदर सिंह का कहना कि लोग तो 10 का सिक्का देखकर ही चिल्लाने लगे है कि नहीं चाहिए यह सिक्का। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने 10 के सिक्के का लेन-देन किया बंद

10. The fear of counterfeit coins in the shadow market, shoppers increased tension
दस रुपये के सिक्के

ऐसे में दुकानदारों की समस्या बढ़ गई है कि वह सिक्का लेकर जाए कहा। क्योंकि ग्राहक देते हुए तो कहता है कि असली सिक्का है, आप ने ही दिया था। अब जब दुकानदार देता है तो वह लेने से मना कर देता है।

केमिस्ट शॉप के मालिक रविकांत व्यास का कहना कि लोग उनको सिक्का देकर चले तो जाते है। लेकिन वह किसी ग्राहक को देते है तो वह लेता नहीं है। वहीं समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना कि लोगों और दुकानदारों में बंट चुके नकली सिक्कों के खौफ को खत्म करने के लिए सारे सिक्के अपने पास जमा करवा कर कोई नई सीरीज शुरू करनी चाहिए।

वहीं जिन लोगों ने शौक के लिए सिक्के जमा किए हुए है। उनकी परेशानी बढ़ गई है। मनीमाजरा के रहने वाले सुशील ने बताया कि उसके पास चार हजार से ज्यादा के  10 के सिक्के है। 

ऐसे में जब से दुकानदार और सोशल मीडिया में नकली सिक्कों की खेप बाजार में मौजूद होने खबरें आ रही है। तो परिवार वाले इन सिक्कों को चलाने के लिए बार-बार बैंक में जाने को कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed