फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 states chief minister will do meeting for narendra modi swachh bharat abhiyan

19 को चंडीगढ़ में जुटेंगे 10 राज्यों के मुख्यमंत्री, जानिए क्यों?

Mon, 11 May 2015 04:27 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 May 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
10 states chief minister will do meeting for narendra modi swachh bharat abhiyan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की कार्ययोजना इसी माह चंडीगढ़ में तैयार होगी। इस पर मंथन के लिए दस राज्यों के मुख्यमंत्री 19 मई को चंडीगढ़ में जुटेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पूरे कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हरियाणा सरकार की ओर से इस बाबत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में बड़े पैमाने पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के सपने को साकार किया जा सके। इस साल 8 फरवरी को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पीएम की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत अभियान के लिए मुख्यमंत्रियों का एक उप समूह बना था।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, सिक्किम, प. बंगाल और उत्तराखंड के सीएम इसके सदस्य हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को उप समूह का कनवीनर बनाया गया है। बैठक में संबंधित राज्यों के मंत्रियों को भी बुलाया जाएगा। मामला पीएम से जुड़ा है इसलिए प्रयास यह है कि सभी सीएम बैठक में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में नीति आयोग के अधिकारी और हरियाणा के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभव और नई तकनीक साझा करेंगे सभी सीएम

10 states chief minister will do meeting for narendra modi swachh bharat abhiyan

इस संदर्भ में 30 अप्रैल को दिल्ली में बैठक हो चुकी है। चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अब तक के अपने अनुभव और नई तकनीकों को साझा करेंगे। जून में उप समूह को इस संदर्भ में अपनी रिपोर्ट देनी है।

चंडीगढ़ की बैठक में मशविरा होगा कि स्वच्छता मिशन में बेहतर तकनीक कौन सी हो जिससे देश को स्वच्छ बनाया जा सकता है और किस क्षेत्र में कितने बजट की जरूरत है।

सभी मुख्यमंत्रियों को न्योता
पीएम मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को इस अभियान की शुरुआत की थी। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस बैठक में आने का न्योता दिया गया है। देखना होगा कि बैठक में किन-किन राज्यों के सीएम शिरकत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed