फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 percent increase in fees of BBA and BCA

Chandigarh News: बीबीए और बीसीए की फीस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Wed, 03 Jul 2024 06:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
10 percent increase in fees of BBA and BCA
चंडीगढ़। पिछले सत्र के मुकाबले इस बार सरकारी कॉलेजों में केंद्रीकृत कोर्स बीबीए और बीसीए की फीस 10 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। वहीं, पीजी कोर्स में सबसे अधिक फीस एमएससी आईटी और एमएससी माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी कोर्स की बढ़ी है। पीयू द्वारा फीस स्ट्रक्चर समय पर न देने के कारण इसे प्रॉस्पेक्टस में शामिल नहीं किया गया। हालांकि हर साल प्रॉस्पेक्टस में सभी यूजी, पीजी कोर्स और डिप्लोमा की फीस की जानकारी सम्मिलित रहती है।
विज्ञापन


शहर के पांच सरकारी कॉलेजों में यह फीस लागू होगी। इनमें सेक्टर- 11 का कोएड, गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर-42 का गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर-46 का कोएड और सेक्टर- 50 का कॉमर्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कॉलेज शामिल हैं। सत्र 2023-24 में बीबीए की पहले सेमेस्टर की फीस 22935 से बढ़ाकर सत्र 2024-25 में 25290 कर दी है। वहीं, बीसीए की फीस 26264 से बढ़ाकर 29035 की है। बीकॉम की अंतिम वर्ष फीस 12187 थी जो बढ़ कर इस साल 12519 कर दी है। एमएससी आईटी की फीस पिछले वर्ष 34583 रुपये से 10 प्रतिशत बढ़ाकर 38285 की है। एमएससी माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी की फीस 41726 से नौ प्रतिशत बढ़ा कर 45573 की है। माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी, आईटी, एमकॉम और एमपीएड के अलावा अन्य पीजी कोर्स की फीस 383 रुपये बढ़ाई है। फीस में करीब एक-दो प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके अलावा अन्य कोर्स में एक-दो प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक बढ़त हुई है। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को फीस की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जानी थी, लेकिन शाम तक ऐसी कोई जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हुई। विद्यार्थी शहर के अन्य निजी कॉलेजों की फीस जानने के लिए उनकी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed